मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर छाईं PHOTO

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2020 09:46 IST2020-09-14T09:46:28+5:302020-09-14T09:46:28+5:30

महाराष्ट्र सरकार को किये अपने चैलेंज के अनुसार कंगना 9 सितंबर को मुंबई आ गईं थी। इस दौरान उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद थी

kangana ranaut returns manali from mumbai home | मुंबई से मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर छाईं PHOTO

मनाली वापस गईं कंगना (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैंकंगना आज सुबह मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं

Kangana Ranaut Returns Manali: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में कंगना आज सुबह मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। करीब 4 दिनों तक मुंबई में रहने के बाद आज एक्ट्रेस कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं। जहां वो अपने घर के लिए रवाना होंगी।

कंगना ने महाराष्ट्र सरकार चैलेंज किया था कि वह 9 सिंतबर को मुंबई पहुंचेंगी और ऐसा ही हुआ भी था। इस दौरान उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद थी। कंगना मुंबई पहुंचने के बाद  बीएमसी के द्वारा तोड़ गए अपने ऑफिस को देखने भी पहुंची थीं।

शिवसेना के साथ हुई अपनी अनबन को लेकर कंगना ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) से भी मुलाकात की थी। एक्ट्रेस ने अपनी समस्याओं को उनके सामने व्यक्त किया। हाल ही में कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के साथ हुए अपने विवाद के बाद मुंबई की तुलना पीओके (POK) से कर दी थी जिसे लेकर यहां काफी बवाल मचा और कंगना का बहिष्कार भी किया गया।

संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था जिसके बाद से विवाद ज्यादा बढ़ा था। इसके बाद जिस दिन कंगना को मुंबई पहुंचना था बीएमसी ने जा कर एक्ट्रेस ने ऑफिस को बुरी तरह से तोड़ा था।

कंगना ने इस बात को लेकर वीडियो जारी करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को खुले तौर पर चेतावनी दे दी थी और कहा था कि उनके घमंड भी जल्द टूटेगा। कंगना को इन दिनों y सुरक्षा मिली हुई है।

Web Title: kangana ranaut returns manali from mumbai home

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे