लाइव न्यूज़ :

मैं मराठा हूं ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे? संजय राउत पर कंगना रनौत का जोरदार पलटवार

By अमित कुमार | Updated: September 4, 2020 20:27 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही है। कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना ने एक बार फिर संजय राउत को निशाने पर ले लिया है। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि क‍िसी के बाप का नहीं महाराष्‍ट्र, उखाड़ो मेरा क्‍या उखाड़ोगे?

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहा विवाद एक विशाल रूप लेता जा रहा है। दोनों तरफ से बयानबाजी काफी तेज हो गई है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा था कि मुंबई मराठी मानुष के बाप की ही है। इस पर अब कंगना ने एक बार फिर संजय राउत को निशाने पर ले लिया है। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि क‍िसी के बाप का नहीं महाराष्‍ट्र, उखाड़ो मेरा क्‍या उखाड़ोगे?

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?' इससे पहले संजय राउत ने ट्वीट कर कहा था, 'मुंबई मराठी मानुष के बाप की ही है, जिन्हें यह मंजूर नहीं वह अपना बाप दिखाएं। शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बगैर नहीं रहेगी, प्रॉमिस जय हिंद जय महाराष्ट्र'।

कंगना रनौत पर फूटा अनिल देशमुख का गुस्सा

वहीं अनिल देशमुख ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कंगना को लेकर अपनी बात रखी। अनिल देशमुख ने साफ शब्‍दों में कहा है कि कंगना जिस तरह मुंबई पुलिस को टारगेट कर रही हैं, उन्‍हें मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है। अनिल देशमुख ने कहा, 'मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड की पुलिस से होती है। लेकिन कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बना रहे हैं। एक आईपीएस अध‍िकारी को तो उनके (कंगना रनौत) के बयान के बाद कोर्ट जाना पड़ा, क्‍योंकि यह मुंबई पुलिस के अपमान का मामला है। उन्‍हें महाराष्‍ट्र या मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है।'

कंगना ने ट्वीट कर कही थी मुंबई आने की बात

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच