लाइव न्यूज़ :

आमिर खान के तलाक के बहाने कंगना रनौत ने दागा सवाल- अंतरधार्मिक विवाह में बच्चे हमेश मुस्लिम ही क्यों बनते हैं?

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2021 10:04 IST

कंगना ने आमिर खान के तलाक पर हैरानी जताई है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, आमिर खान के तलाक के बाद मुझे ताज्जुब हुआ कि अंतरधार्मिक विवाह में बच्चे हमेश मुस्लिम ही क्यों बनते हैं। क्यों आखिर महिलाएं हिंदू नहीं बनी रह पाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान और किरण राव के तलाक के बहाने कंगना ने सोशल मीडिया पर कई सावल किए हैंकंगना ने पूछा-तरधार्मिक विवाह में बच्चे हमेश मुस्लिम ही क्यों बनते हैं। कहा- क्यों आखिर महिलाएं हिंदू नहीं बनी रह पाती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी बेबाक छवि की वजह से कई बार मुसीबतों में भी पड़ चुकी हैं। इस बीच उन्होंने आमिर खान और किरण राव के बीच हुए तलाक के बहाने मुस्लिम समुदाव को कठघरे में शामिल किया है। 

कंगना रनौत ने पूछा है कि मुस्लिम से शादी करने के बाद धर्म क्यों बदलना पड़ता है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस सवाल को रखा है। उन्होंने लिखा- एक समय में पंजाब में ज्यादातर परिवारों में अपने एक बेटे को हिंदू तो दूसरे बेटे को सिख बनाने का रिवाज था। ऐसा चलन हिंदुओं और मुस्लिम या सिख किसी का भी मुस्लिमों के साथ देखने को नहीं मिला।' 

कंगना ने आमिर खान के तलाक पर हैरानी जताई है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, आमिर खान के तलाक के बाद मुझे ताज्जुब हुआ कि अंतरधार्मिक विवाह में बच्चे हमेश मुस्लिम ही क्यों बनते हैं। क्यों आखिर महिलाएं हिंदू नहीं बनी रह पाती हैं।

कंगना ने वक्त के साथ बदलाव की बात की है। उन्होंने कहा कि वक्त बदलने के साथ हमें यह भी बदलना चाहिए। एक पुरानी और उल्टी प्रथा है। अगर एक परिवार में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, राधास्वामी और नास्तिक साथ रह सकते हैं तो मुस्लिम क्यों नहीं? आखिर क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ता है? 

पिछले साल भी आमिर खान पर कंगना ने हमला बोला था

गौरतलब है कि अगस्त 2020 में आमिर खान के तुर्की राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मिलने पर कंगना ने उनको कट्टरपंथी तक कहा था। उस दौरान कंगना ने आमिर खान का एक फर्जी इंटरव्यू पोस्ट कर कई आरोप लगाए थे।  कंगना रनौत ने आमिर खान को टैग करते हुए उस इंटरव्यू के लिंक को शेयर करते हुए लिखा था‘हिंदू+मुस्लिम = मुस्लिम। ये तो कट्टरपंथी है।’ कहा था कि‘विवाह का परिणाम केवल जीन और संस्कृतियों का ही नहीं बल्कि धर्मों का भी मिश्रण है। बच्चों को अल्लाह की इबादत भी सिखाएं और श्रीकृष्ण की भक्ति भी। यही सेकुलरिज्म है न?’

टॅग्स :कंगना रनौतआमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच