लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने 'बॉलीवुड ड्रग माफिया' का किया पर्दाफाश, कहा- सितारों की पत्नियां करती हैं ड्रग पार्टियां?

By अमित कुमार | Updated: August 30, 2020 06:25 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की 'क्वीन' अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने आरोप लगाया कि सितारों की पत्नियां ऐसी पार्टियों का आयोजन करती हैं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल होता है। एक्ट्रेस के मुताबिक कई ब्लाइंड आइटम्स में सितारे कबूल चुके हैं कि उन्हें ड्रग लेने की आदत है। कंगना ने कहा, ''मैंने ऐसे बहुत से सितारों को डेट किया है जो ड्रग्स के शौकीन हैं।

'पंगा' क्वीन कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ आग उगलने में पूरा जोर लगा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद उन्होंने अब और भी बड़ा बयान दे दिया है। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा, ''बहुत से यंग और मेरी उम्र के एक्टर्स खुलेआम ड्रग्स लेते हैं। ऐसे सितारों के बारे में अक्सर ब्लाइंड आइटम लिखे जाते हैं लेकिन सब कुछ बहुत ही अच्छे तरीके से हैंडल कर लिया जाता है।'' 

उन्होंने आरोप लगाया कि सितारों की पत्नियां ऐसी पार्टियों का आयोजन करती हैं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल होता है। पार्टी में मौजूद हर शख्स ड्रग लेता है। कंगना ने यह भी कहा कि बहुत-सी सरकारों ने बॉलीवुड ड्रग माफिया को बढ़ावा दिया है। ड्रग माफिया डीलर्स नेताओं को अच्छे से जानते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक कई ब्लाइंड आइटम्स में सितारे कबूल चुके हैं कि उन्हें ड्रग लेने की आदत है। ये लोग ही नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। कुछ सितारों को तो बचपन से ही ड्रग लेने का शौक है। 

ड्रग्स के शौकीन लोगों को कर चुकी हूं डेट

कंगना ने कहा, ''मैंने ऐसे बहुत से सितारों को डेट किया है जो ड्रग्स के शौकीन हैं। ये लोग शराब के साथ ड्रग लेना पसंद करते हैं। फिर गोलियां खाना शुरू करते हैं और आखिर में ड्रग सूंघने से ही उनको नशा हो जाता है। इन पार्टियों में लोग अश्लील हरकतें करते हैं। कई फिल्मों में तो ड्रग पार्टियों का सच दिखाया जा चुका है।'' अंत में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों को हमें अपना आइडल बनाना सही है।

ड्रग्स वाले एंगल की हो रही है जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद मामला और उलझ गया है। रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स माफिया के संपर्क वाली खबर के बाद अब दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत की भी ड्रग्स लेने की खबरों पर बात हो रही है। केस में फिलहाल ड्रग्स वाले एंगल की जांच की जा रही है। हालांकि, सुशांत के जानकार ये बात मानने को तैयार नहीं कि वह कभी ड्रग्स ले सकते थे। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच