लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक प्रदीप सरनाइक को कंगना रनौत को धमकी देना पड़ा, मह‍िला आयोग ने की ग‍िरफ्तारी की मांग

By भाषा | Updated: September 4, 2020 21:49 IST

कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट में सवाल किया था, "मुंबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?"

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना विधायक प्रदीप सरनाईक द्वारा कंगना को कथित तौर पर धमकी देने के मामले का हवाला देते हुए रेखा ने कहा कि उन्होंने इसका स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुबई पुलिस आयुक्त, उन्हें (विधायक) तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शु्क्रवार को शिवसेना के उस विधायक की गिरफ्तारी की पैरवी की जिन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत को कथित तौर पर धमकी दी है। शिवसेना विधायक प्रदीप सरनाईक द्वारा कंगना को कथित तौर पर धमकी देने के मामले का हवाला देते हुए रेखा ने कहा कि उन्होंने इसका स्वत: संज्ञान लिया है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुबई पुलिस आयुक्त, उन्हें (विधायक) तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’ दरअसल, सरनाइक ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘संजय राउत जी ने बहुत ही नरम होकर कंगना को सावधान किया था। अगर वह यहां आती हैं तो हमारी बहादुर महिलाएं उन्हें थप्पड़ मारे बगैर नहीं छोड़ेंगी।’’ 

गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट में सवाल किया था, "मुंबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?" उन्होंने एक सितंबर की एक समाचार रिपोर्ट को भी टैग किया था जिसमें संजय राउत ने कथित तौर पर कहा था कि अगर वह नगर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए। उनके इस बयान के बाद संजय राउत और शिवसेना के दूसरे नेता उन पर हमलावर हो गए।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच