लाइव न्यूज़ :

संजय राउत से विवाद के बीच कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, ट्वीट कर अमित शाह का किया धन्यवाद

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 15:31 IST

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहा विवाद एक विशाल रूप लेता जा रहा है। दोनों तरफ से बयानबाजी काफी तेज हो गई है। इस बीच एक्ट्रेस को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना रनौत को मुंबई न आने की नसीहत दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने संजय राउत को मुंबई आने का चैंलेंज किया था। वाई श्रेणी की सुक्षा के लिए कंगना ने गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक्ट्रेस को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। कंगना अब वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई जाएंगी। हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना रनौत को मुंबई न आने की नसीहत दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें मुंबई आने का चैंलेंज किया था। इस विवाद को बढ़ता देख केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया है। 

इस सुक्षा के लिए कंगना ने गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। कंगना ने ट्विटर पर कहा, 'ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।'

कंगना को महाराष्‍ट्र या मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं

इससे पहले महराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया से बातचीत में कंगना को लेकर अपनी बात रखी थी। अनिल देशमुख ने साफ शब्‍दों में कहा है कि कंगना जिस तरह मुंबई पुलिस को टारगेट कर रही हैं, उन्‍हें मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है। अनिल देशमुख ने कहा, 'मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड की पुलिस से होती है। लेकिन कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बना रहे हैं। एक आईपीएस अध‍िकारी को तो उनके (कंगना रनौत) के बयान के बाद कोर्ट जाना पड़ा, क्‍योंकि यह मुंबई पुलिस के अपमान का मामला है। उन्‍हें महाराष्‍ट्र या मुंबई में रहने का कोई अध‍िकार नहीं है।'

कंगना ने ट्वीट कर कही थी मुंबई आने की बात

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :कंगना रनौतअमित शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल