लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने राजनीति में आने को लेकर दिया ये जवाब, PM मोदी को लेकर भी कह डाली बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2019 09:46 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीत में आने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी राय रखी है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति ने आने लेकर अपनी राय रखी है। इतना ही नहीं कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। कंगना बॉलीवुड की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो कभी भी अपनी बात किसी के भी सामने रखने से नहीं डरती हैं। अपने शानदार अभिनय के कारण वह फैंस के बीच एक खास छाप छोड़ चुकी हैं। मणिकर्णिका को लेकर कंगना की इन दिनों जमकर तारीफ भी हो रही है। हाल ही में एक इवेंट में जब कंगना पहुंची तो बेवाक बोलने वाली कंगना से राजनीति ज्वाइंन करने को लेकर सवाल किया गया ।

इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं, ना ही इसके बारे में कोई जानकारी है। कंगना ने कहा कि पॉलिटिक्स में जाने के बजाए वह एक्ट्रेस और फिल्म मेकर की भूमिका से ज्यादा खुश हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी की मुरीद होती दिखीं।

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा कि लोग जान बूझकर कर उनकी निंदा करते हैं। उन्हें अपमानित और नीचा दिखाने का प्रयत्न करते हैं। इससे मन परेशान होता है। मुझे लगता है कि देश और हम सुरक्षित हाथों में है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा कि पुलवाना हमले से देश गुस्से में था। लेकिन उन परिस्थितियों से निपटने के लिए एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सक्षम थे। 

उनके अलावा कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की परिस्थितियों को उन्हें लगता है कि संभाल नहीं पाता। वैसे भी पीएम मोदी पहले से ही कंगना की समझदारी और अभिनय से प्रभावित हैं। इस दौरान कंगना ने अपने निजी जीवन को लेकर भी कई खुलासे किए।

कंगना इन दिनों अपनी बायोपिक डायरेक्ट करने को लेकर भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कंगना जल्द अपने जीवन र आधारित फिल्म फैंस के सामने पेश करेंगी। 

टॅग्स :कंगना रनौतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस