लाइव न्यूज़ :

तो अगली बार अरेस्ट वारेंट होगा जारी, जावेद अख्तर मामले में कंगना के कोर्ट नहीं पहुंचने पर बोले जज

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2021 13:18 IST

जज ने कंगना के वकील की बात तो मान ली लेकिन नाराज होते हुए कहा कि अगर वह अगली बार सुनावई में नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी होगा। अदालत ने कंगना को सुनवाई की अगली तारीख 20 सितंबर को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर मानहानि मामले में जज ने कंगना रनौत की गैरमोजूदगी पर नाराजगी जताई जज ने कंगना के वकील को हिदायत दी कि अगर वह अगली बार कोर्ट नहीं आती हैं तो अरेस्ट वारेंट जारी होगा

जावेद अख्तर बनाम कंगना रनौत मानहानि मामले में सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि अगली बार कंगना अगर कोर्ट नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी कर दिया जाएगा। दरअसल जावेद अख्तर मामहानि मामले की आज अंधेरी कोर्ट में सुनवाई थी जिसमें कंगना रनौत शामिल नहीं हुईं। कंगना रनौत के वकील ने कोर्ट में उनकी तबीयत खराब होने का हवाला दिया।

जज ने कंगना के वकील की बात तो मान ली लेकिन नाराज होते हुए कहा कि अगर वह अगली बार सुनावई में नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी होगा। अदालत ने कंगना को सुनवाई की अगली तारीख 20 सितंबर को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, मानहानि के मामले को रद्द करने के कंगना के अनुरोध को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। कंगना ने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से इस साल की शुरुआत में मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि अदालत मामले में अपना दिमाग लगाने में विफल रही है।

वहीं जावेद अख्तर के वकील ने कोर्ट में कहा कि कई बार नोटीस देने के बाद भी कंगना नहीं आ रही हैं। वहीं शिकायतकर्ता जावेद अख्तर लगातार कोर्ट में आ रहें है। वकील का कहना है कि इस केस को जानबुझकर डिले करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही न्यायिक व्यवस्था का सम्मान नहीं किया जा रहा है।

टॅग्स :कंगना रनौतजावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच