लाइव न्यूज़ :

मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुईं कंगना रनौत, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

By अमित कुमार | Updated: September 9, 2020 15:16 IST

कंगना के साथ उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल भी हैं। कंगना को देखते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे के बाहर विरोध शुरू कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए हैं और उनके खिलाफ नारेबाजी की है। कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीएमसी द्वारा दिया गया नोटिस अवैध है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। एक्ट्रेस को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से उनके घर के लिए रवाना किया गया। कंगना के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए हैं और उनके खिलाफ नारेबाजी की है। वहीं, करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें समर्थन दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस एयरपोर्ट से घर के लिए निकल चुकी हैं। 

कंगना के साथ उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल भी हैं। कंगना को देखते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे के बाहर विरोध शुरू कर दिया है। वहीं कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीएमसी द्वारा दिया गया नोटिस अवैध है और वे अवैध रूप से परिसर में दाखिल हुए। परिसर में कोई काम नहीं चल रहा था। जबकि एक्ट्रेस के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध निर्माण ' को शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को गिरा दिया। 

उच्च न्यायालय ने बीएमसी से कंगना के बंगले पर तोड़फोड़ का काम रोकने को कहा

बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री कंगना रनौत के स्थित बंगले में बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर बुधवार को रोक लगा दी और पूछा कि नगर निकाय के अधिकारी संपत्ति में तब क्यों गए जब मालिक वहां मौजूद नहीं थी। न्यायमूर्ति एस जे काथावाला रनौत की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें अभिनेत्री के बंगले में अवैध निर्माण के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी गई थी। याचिका में तोड़ फोड़ की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी फरियाद की गई है। 

कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

इससे पहले शिवसेना के पदाधिकारियों एकनाथ भोइर और शैलेश कदम ने मंगलवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई को पीओके से जोड़ने की कंगना की टिप्पणी से महाराष्ट्र की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। श्री नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक वी ए शिंदे ने कहा कि शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच