एक्टर ने पाकिस्तान को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, लिखा-बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दें
एक्टर ने पाकिस्तान को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, लिखा-बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2019 11:48 IST2019-08-14T11:48:35+5:302019-08-14T11:48:35+5:30
Next
एक्टर कमाल आर खान हमेशा ही सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखते हैं। अब एक्टर ने पाकिस्तान की आजादी का दिन की शुभकामनाएं दी हैं।
एक्टर ने पाकिस्तान को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, लिखा-बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दें
Highlightsनिर्माता और एक्टर कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।
निर्माता और एक्टर कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। कमाल ने आज पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
कमाल आज कल मोदी सरकार की आर्टिकल 370 के बाद से जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने पाकिस्तान को लेकर ट्वीट किया जिसके बाद हर कोई जमकर कमाल के ट्वीट पर रिट्वीट कर रहा है।
कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि #HappyIndependencedayPakistan! कृपया आतंकवादियों से स्वतंत्र रहें और # बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दें! #BalochistanSolidarityDay
कमाल ने कश्मीरियों को सहाल दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।
केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।
Web Title: Kamal R Khan wishes Pakistan Independence Day