लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने ट्रंप के जरिए मोदी पर साधा निशाना, कह डाली ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 8, 2020 09:29 IST

कमाल आर खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्रा मोदी पर निशाना साधते नजर आते हैं। इस बार केआरके ने डोनाल्ड ट्रंप को जरिया बनाकर मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं।बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान का गुस्सा फूटा है

अमेरिका में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को अमेरिका ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ट्रायल के तौर पर भारत से दवा की सप्लाई की मांग एक बार ‏फिर दोहराई है।दवाई के निर्यात पर लगी रोक हटाने की मांग की, साथ ही भारत को चेतावनी भी दी कि अगर निर्यात पर लगे प्रतिबंध नहीं हटे तो वह इसका जवाब जरूर देगा। इस पर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान का गुस्सा फूटा है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं

कमाल ने इस बार ट्वीट करके लिखा है कि लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप यूएसए के इतिहास में सबसे चतुर राष्ट्रपति हैं। वह सीधे हमला करता हैं और अपना काम पूरा कर लेते हैं। वह अपने प्रतिद्वंद्वी को सोचने के लिए समय नहीं देते हैं, वह अपने समय को बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने मोदी जी पर सीधा हमला किया और मोदी जी बिना कुछ कहे उनसे सहमत हो गए।

कमाल इस तरह के ट्वीट करते रहते हैं। इससे पहले एक बार कोरोना के भारत में आने से पहले केआरके ने ट्वीट किया था भारत में कोरोना आ जाए। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब एक बार फिर से केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

क्या कहा ट्रंप ने

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'इस संबंध में मैंने रविवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और मैंने कहा कि अगर आप हमारी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के सप्लाई को अनुमति दे रहे हैं, तो हम इसकी सराहना करेंगे। अगर वह इसकी अनुमति नहीं देते हैं तो भी कोई बात नहीं। लेकिन वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के आर्डर की आपूर्ति करने का आग्रह किया है। अमेरिका ने भारत को इस दवा आर्डर दिया था। भारत ने पिछले महीने इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस