लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर ने शिवसेना और नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा-भारत में राजनेता कभी कुछ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2019 16:05 IST

हाल ही में कमाल ने ट्वीट करके सनी देओल के बेटे करण देओल को खरी खोटी सुनाई थी। कमाल ने करण से व्यवहार पर सवाल खड़े किए थे। अब कमाल ट्वीट करके दो राज्यों की सरकारों पर तंज कस रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं।वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। इस बार कमाल ने बिहार सरकार और शिवसेना पर निशाना साधा है।

हाल ही में कमाल ने ट्वीट करके सनी देओल के बेटे करण देओल को खरी खोटी सुनाई थी। कमाल ने करण से व्यवहार पर सवाल खड़े किए थे। अब कमाल ट्वीट करके दो राज्यों की सरकारों पर तंज कस रहे हैं।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि नीतीश कुमार जी पिछले 15 वर्षों से बिहार पर शासन कर रहे हैं। और # शिवसेना पिछले 25 सालों से #BMC चला रही है। नीतीश जी और शिवसेना दोनों कहते हैं कि मुंबई में बिहार में जल जमाव प्रकृति की समस्या के कारण हुआ। मैं उनसे सहमत हूं। क्योंकि भारत में राजनेता कभी कुछ गलत नहीं करते।

कमाल के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमाल का इशारा बिहार और महाराष्ट्र में हो रही बारिश में सरकार की लापरवाही की ओर है।

कश्मीरियों को दी सलाह

कमाल ने कश्मीरियों को सलाह दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस