लाइव न्यूज़ :

'सेक्रेड गेम्स 2' में हुई कल्कि की एंट्री, एक्स पति अनुराग कश्यप के साथ काम करती आएंगी नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 1, 2019 10:43 IST

फेमस वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है

Open in App

फेमस वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. इस सीरीज को लेकर ताजा खबर ये आ रही है कि इसमें अनुराग कश्यप की एक्स-वाइफ कल्कि कोचलिन भी नजर आने वाली हैं. हाल ही में एक चैट शो पर कल्कि से पूछा भी गया था कि क्या वे किसी बड़े शो का हिस्सा होने जा रही हैं तो इस पर कल्कि ने हामी भरी थी. सूत्रों के मुताबिक, कल्कि इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल अदा करती नजर आएंगी और वे इस पूरे सीजन में मौजूद रहेंगी.

'सेक्रे ड गेम्स' के दूसरे सीजन को 'मसान'फेम डायरेक्टर नीरज घेवान और अनुराग कश्यप निर्देशित कर रहे हैं. इस सीरीज में कल्कि की एंट्री को अनुराग से उनका रीयूनियन माना जा रहा है. बता दें कि अनुराग और कल्कि ने कुछ वर्ष पूर्व शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने तलाक ले लिया था.

अनुराग की यह दूसरी शादी थी. कल्किने सीरीज को लेकर ज्यादा बात नहीं की, केवल इतना कहा कि जब सही समय आएगा तो वह अपने आने वाले रोल्स के बारे में बात करेंगी. इससे पहले 22 मार्च को नेटफ्लिक्स इंडिया ने घोषणा की थी कि अगले 14 दिनों में कुछ बड़ा होने जा रहा है और बाद में इस शो के सेकेंड सीजन के 4 एपिसोड्स के नाम घोषित किए गए थे. माना जा रहा है कि कल्किका 'सेक्रेड गेम्स' से जुड़ना भी इसी का हिस्सा हो सकता है.

पहले सीजन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी. राधिका आप्टे भी इस सीरीज में अहम भूमिका में नजर आई हैं हालांकि उनकी शो के पहले सीजन में मौत हो जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्र म चंद्रा के उपन्यास पर आधारित इस शो के चार सीजन हो सकते हैं और इस शो के पहले सीजन में आठ एपिसोड्स थे. सेकेंड सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका और कीनिया जैसे देशों में भी हुई है.

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस