Tanhaji Look:'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सावित्रीबाई मालसुरे का रोल निभाएंगी काजोल, जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2019 09:45 IST2019-11-18T09:45:00+5:302019-11-18T09:45:00+5:30

अजय और काजोल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि सावित्राबाई मालुसरे -तानाजी के साहस का सहारा और उनके बल की शक्ति।

kajol savitribai malusare first look tanhaji the unsung warrior | Tanhaji Look:'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सावित्रीबाई मालसुरे का रोल निभाएंगी काजोल, जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Tanhaji Look:'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सावित्रीबाई मालसुरे का रोल निभाएंगी काजोल, जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Highlightsअजय देवगन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अजय जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं।

अजय देवगन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अजय जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं। अजय  'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' लेकर आ रहे हैं। अजय की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जमकर उत्साह है। फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ सभी के  लुक का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। अब फिल्म में काजोल के लुक को पेश किया गया है।

फिल्म में काजोल सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाती नजर आएंगी।वह पोस्टर में मराठी लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में काजोल काफी प्यारी लग रही हैं। इस लुक को अजय देवगन और काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

अजय और काजोल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि सावित्राबाई मालुसरे -तानाजी के साहस का सहारा और उनके बल की शक्ति।  फिल्म में काजोल अजय की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। तानाजी में अजय और काजोल एक बार फिर से फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। काजोल का फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस रोल है। लंबे अरसे बाद  अजय और काजोल साथ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

तानाजी की कहानी 17वीं सदी पर बेस्ड है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है। ये अजय देवगन की 100वीं फिल्म है।  फिल्म में वे सुबेदार तानाजी मालुसरे का रोल निभाएंगे। वहीं सैफ अली खान उदय भान और शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल अदा करेंगे।

Web Title: kajol savitribai malusare first look tanhaji the unsung warrior

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे