भोजपुरी एक्ट्रेस काजय राघवानी की तबियत इन दिनों खराब चल रही है। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर पसीना भी बहा रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस को PCOD ने अपनी चपेट में ले लिया है। खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनको ये बीमारी हो गई है।
एक्ट्रेस काजय राघवानी ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनको पॉली सिस्टिक ओवेरियन डिजीज(PCOD)नामक बीमारी हो गई है। उनका लगातार वजन बढ़ता जा रहा है।PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी है।
जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। यह बीमारी आमतौर लड़कियों में ही होती है।
काजल के इस पोस्ट के बाद फैंस के कमेंट आने लगे हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की जुआ कर रहे हैं। काजल भोजपुरी का बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। हुकूमत, पंचायत, मेहंदी लगा के रखना, चीरहरण जैसी फिल्मों में काजल काम कर चुकी हैं।