इस बीमारी से जूझ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी, पोस्ट शेयर करके किया खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 9, 2019 16:32 IST2019-09-09T16:27:05+5:302019-09-09T16:32:40+5:30
एक्ट्रेस काजय राघवानी ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनको पॉली सिस्टिक ओवेरियन डिजीज(PCOD)नामक बिमारी हो गई है।

इस बीमारी से जूझ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी, पोस्ट शेयर करके किया खुलासा
भोजपुरी एक्ट्रेस काजय राघवानी की तबियत इन दिनों खराब चल रही है। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर पसीना भी बहा रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस को PCOD ने अपनी चपेट में ले लिया है। खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनको ये बीमारी हो गई है।
एक्ट्रेस काजय राघवानी ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनको पॉली सिस्टिक ओवेरियन डिजीज(PCOD)नामक बीमारी हो गई है। उनका लगातार वजन बढ़ता जा रहा है।PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी है।
जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। यह बीमारी आमतौर लड़कियों में ही होती है।
काजल मे फोटो शेयर की है इसमें बीमारी के अलग अलग लक्षणों के बारे में बताया गया है। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- I M NOT OVARY REACTING। मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से ग्रसित हूं। ये सारे लक्षण मुझे दिख रहे हैं। इसमें छुपाने और शर्माने जैसा कुछ नहीं है।
काजल के इस पोस्ट के बाद फैंस के कमेंट आने लगे हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की जुआ कर रहे हैं। काजल भोजपुरी का बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। हुकूमत, पंचायत, मेहंदी लगा के रखना, चीरहरण जैसी फिल्मों में काजल काम कर चुकी हैं।