कनाडा में किया जाएगा कादर खान का अंतिम संस्कार, साल के पहले ही दिन बॉलीवुड में छाई मायूसी
LIVE
By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2019 16:14 IST2019-01-01T11:22:05+5:302019-01-01T16:14:56+5:30

कनाडा में किया जाएगा कादर खान का अंतिम संस्कार, साल के पहले ही दिन बॉलीवुड में छाई मायूसी
हिंदी फिल्मों के जानें-मानें अभिनेता एवं लेखक कादर खान का 31 दिसम्बर को निधन हो गया। 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कादर खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा।
कादर खान के बेटे सरफराज ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए। लंबी बीमारी के बाद 31 दिसम्बर शाम छह बजे (कनाडाई समय) उनका निधन हो गया। वह दोपहर को कोमा में चले गए थे। वह पिछले 16-17 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। हमारा सारा परिवार यहीं हैं और हम यहीं रहते हैं इसलिए हम ऐसा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दुआओं और प्रार्थना के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं।’
पहले भी आई थी कादर खान की मौत की खबर
बता दें कि एक दिन पहले इनके मौत की खबर झूठी फैल गई थी। बाद में उनके बेटे ने इन खबरों का खंडन किया और बताया कि कादर खान गंभीर रूप से बीमार हैं। बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक कादर खान को कनाडा में अस्पताल में भर्ती थे।
कादर खान का परिचय
अभिनेता कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर, 1937 को काबुल में हुआ था। उन्होंने 1973 में ‘दाग’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसमें राजेश खन्ना मुख्य किरदार निभा रहे थे। एक पटकथा लेखक के तौर पर खान ने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्में लिखी। कादर खान ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों के लिए संवाद लिखे हैं। अभिनेता बनने से पहले वह रणधीर कपूर और जया बच्चन की फिल्म ‘‘जवानी दीवानी’’ के लिए संवाद लिख चुके थे।
पटकथा लेखक के तौर पर खान ने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्मों में काम किया। देसाई के साथ उन्होंने "धर्म वीर", "गंगा जमुना सरस्वती", "कुली", "देश प्रेम", "सुहाग", "परवरिश" और "अमर अकबर एंथनी" जैसी फिल्में कीं और मेहरा के साथ उन्होंने "ज्वालामुखी", "शराबी", "लावारिस", "मुकद्दर का सिकंदर" जैसी फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक में उन्होंने गोविंदा के साथ कई हिट कॉमेडी फिल्मों में काम किया।
खान के साथ "दो और दो पाँच", "मुकद्दर का सिकंदर", "मिस्टर नटवरलाल", "सुहाग", "कुली’’ और "शहंशाह "जैसी फिल्मों में काम करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को ट्विटर पर अनुभवी अभिनेता की सलामती और स्वस्थ होने की कामना की।
LIVE
01 Jan, 19 : 03:06 PM
अक्षय कुमार ने कहा- बहुत दुखी हूं
अक्षय कुमार ने लिखा, #KaderKhan साहब के निधन के बारे में जान कर दुखी हूं। काफी फिल्मों में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। एक बेहतरीन अभिनेता और एक बेहतर कॉमेडियन थे वे। उनके परिवार के साथ मेरी सारी संवेदनाएं हैं।
01 Jan, 19 : 02:01 PM
गायिका लता मंगेशकर ने कहा- कादर खान के बारे में सुनकर दुख हुआ
गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा, कादर खान के बारे में सुनकर दुख हुआ। वो मेरे पसंदीदा अभिनेता थे। हमारी फिल्म इंडस्ट्री ने एक बहुत अच्छा कलाकार खो दिया।
Mere pasandida abhineta aur lekhak Kadar Khan ji ke nidhan ki vaarta sunke mujhe bahut dukh hua.hamari film Industry ne ek bahut accha kalakar aur lekhak kho diya. Meri unko vinamra shraddhanjali.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 1, 2019
01 Jan, 19 : 01:51 PM
अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा- हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे
अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा, ''कादर खान के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। मुझे उसके साथ काम करने का मौका मिला और यह एक प्रेरणादायक अनुभव था। वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे और आकाश में हमेशा चमकता सितारा बनकर रहेंग। उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।"
Deeply saddened by the news of Kader Khan’s demise. I had the chance of working with him & it was an inspiring experience. He will always remain in our hearts & a forever shining star in the sky. Sending my thoughts, love & prayers to the family 🙏🏻
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) January 1, 2019
01 Jan, 19 : 01:24 PM
अनुपम खेर ने कहा- हम उनको Miss करेंगे
अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा, वो एक महान कलाकार थे। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा, सेट पर उनके साथ बहुत मजेदार अनुभव हैं।
#KaderKhan Saab was one of the finest actors of our country. It was a joy and a learning experience to be on the sets with him. His improvisational skills were phenomenal. His humour was eternal and original. He was a wonderful writer. We will miss him & his brilliance.🙏🙏 pic.twitter.com/m9z1yix9HB
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 1, 2019
01 Jan, 19 : 01:20 PM
पीएम मोदी ने जताई संवेदना
पीएम मोदी ने लिखा, ''कादर खान जी ने अपने शानदार अभिनय कौशल के साथ स्क्रीन को हमेशा चमकाया और अपने अनूठे अंदाज़ की बदौलत लोगों के दिलों में जगह बनाई। वह एक शानदार पटकथा लेखक भी थे, जो कई यादगार फिल्मों से जुड़े थे। उनके निधन से दुखी हूं और उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।''
Kader Khan Ji brightened the screen with his stupendous acting skills and lightened it thanks to his unique sense of humour.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2019
He was also a prolific screenwriter, associated with many memorable films.
Saddened by his demise. Condolences to his family and admirers.
01 Jan, 19 : 12:32 PM
राहुल ने कादर खान के निधन पर दुख जताया
ग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर दुख जताया है। गांधी ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, 'मुझे जानेमाने अभिनेता कादर खान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में मौजूद प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।'
01 Jan, 19 : 12:13 PM
अर्जुन कपूर ने कहा- इनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती
अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक लिखा, महान अभिनेता और लेखक का निधन पर शोक है। कादर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में उस शून्य को छोड़ दिया है जिसे भरा नहीं जा सकता है।
An actor and a writer who defined a generation.. You’ve left a void in the industry that cannot be filled..RIP #KaderKhan.. My heartfelt prayers to his family 🙏🏻
— Arjun Kapoor (@arjunk26) January 1, 2019
01 Jan, 19 : 12:08 PM
तरण आदर्श जताया शोक
फिल्म एनालिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, ये सिर्फ कादर खान का अंत नहीं है बल्कि एक एरा( ERA) का अंत है।
It’s the end of an era... RIP Kader Khan sahab... An exceptional writer and a truly versatile actor... Heartfelt condolences to the family... #KaderKhan#Legend
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 1, 2019
01 Jan, 19 : 11:31 AM
अमिताभ बच्चन ने जताया शोक
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कहा कि, कादर खान का निधन हो गया है। ये बहुत ही दुख और निराशाजनक है।
T 3045 - Kadar Khan passes away .. sad depressing news .. my prayers and condolences .. a brilliant stage artist a most compassionate and accomplished talent on film .. a writer of eminence ; in most of my very successful films .. a delightful company .. and a mathematician !! pic.twitter.com/l7pdv0Wdu1
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 1, 2019