लाइव न्यूज़ :

Kabir Singh Teaser Review: दमदार और पावरफुल है शाहिद का लुक, टीजर देख फैंस के मुंह से निकलेगा वाह

By मेघना वर्मा | Updated: April 8, 2019 16:31 IST

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म कबीर बेदी की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो केक काटती हुई दिख रही हैं।

Open in App

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म कबीर सिंह का टीजर रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर के डैशिंग लुक और जबरदस्त पावर एक्ट के साथ इस टीजर में शाहिद कपूर का पागलपन देखने को मिला है। पूरे टीजर में शाहिद बेहद पावफुल दिखे हैं। वहीं टीजर में कियारा अडवानी को भी जगह मिली हैं और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

कैसा है टीजर

एक मिनट के टीजर की शुरूआत से ही आपको पता लग जाएगा कि शाहिद कपूर फिल्म में जबरजस्त दिखने वाले हैं। एक मिनट के टीजर की शुरूआत होती हैं और शाहिद कपूर टंकी से शराब निकालकर पीते हुए दिखाई देते हैं। वहीं पीछे से वॉइस ओवर में इस बात को पता चलता है कि एकेडमिक में नंबर वन कबीर डॉक्टर हैं। टीजर के बीच में कियारा अडवानी भी दिखाई देती हैं। जो बेहद सिंपल और सुंदर लग रही हैं।

उड़ता पंजाब जैसा लगा शाहिद का लुक

कई लोग इस फिल्म में शाहिद कपूर को देखने के बाद उनके लुक को उन्हीं की फिल्म उड़ता पंजाब से कम्पेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि शाहिद ने इस बार भी कुछ वैसी ही एक्टिंग की है जो उड़ता पंजाब में देखने को मिली थी। 

खत्म हो चुकी है शूटिंग

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म कबीर बेदी की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो केक काटती हुई दिख रही हैं। वहीं वायरल हो रही केक की फोटो में दिख रहा है कि वो मूवी के रैप अप का ही केक है। कियारा के स्टेट्स में शेयर की हुई फोटो में वो कबीर सिंह की पूरी टीम के साथ केक काटती दिख रही हैं। 

तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक

कियारा के शेयर की हुई फोटो में सभी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस फोटो में शाहिद कपूर की कमी खल रही है। कियारा ने स्टेट्स में लिखा भी था कि वी मिस यू शाहिद कपूर। कबीर सिंह फिल्म तमिल मूवी की हिंन्दी रिमेक है। जिसमें सुपरस्टार अर्जुन रेड्डी ने लीड रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में शाहिद कपूर ये लीड किरदार निभाएंगे।

21 जून को रिलीज होगी फिल्म

स्टोरी की बात करें तो कबीर सिंह कहानी होगी एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। कियारा अडवानी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरीज में दिखाई दी थीं। वहीं शाहिद कपूर पद्मावत में दिखाई दिए थे। कियारा के फिल्म कलंक में उनके गाने फर्स्ट क्लास के लिए भी उनकी काफी तारीफ हो रही है।  

टॅग्स :शाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस