Kabir Singh Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर का चल रहा है जादू, BO पर छठवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2019 11:33 IST2019-06-27T11:33:40+5:302019-06-27T11:33:40+5:30

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म कबीर सिंह बड़े पर्दे पर 21 जून को रिलीज हुई है। फिल्म में शाहिद कपूर एक सर्जन का किरदार निभा रहे हैं।

Kabir Singh box office day 6: shahid kapoor kiara advani film kabir singh earn 15.91 cr. rupee | Kabir Singh Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर का चल रहा है जादू, BO पर छठवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

Kabir Singh Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर का चल रहा है जादू, BO पर छठवें दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

Highlightsशाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने पहले ही दिन 20.21 करोड़ की कमाई की थी। शाहिद कपूर फिल्म तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का ऑफिशियल रीमेक है।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लोगों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। कियारा अडवानी और शाहिद कपूर की इस फिल्म ने पहले पांच दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इस फिल्म की कमाई लगातार वीकडेज पर भी जारी है। तभी तो छठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह ने 120 करोड़ की कमाई कर ली है। 

शाहिद कपूर के करियर में 100 करोड़ देने वाली इस फिल्म ने छठवें दिन 120 करोड़ की कमाई कर डाली है। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह ने जहां पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की तो वहीं छठवें दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। 

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो शाहिद और कियारा की फिल्म कबीर सिंह ने छठवे दिन 15.91 करोड़ की कमाई कर ली। ओवरऑल फिल्म ने छह दिनों में ही 120.81 करोड़ की कमाई देश भर में की है। कियारा अडवानी कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। 



 

फिल्म को ना सिर्फ लोगों का प्यार मिल रहा है बल्कि क्रिटिक्स भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बता दें कबीर सिंह फिल्म साउथ की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म के लिए अर्जुन रेड्डी के लीड किरदार विजय देवराकोंडा ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है। 



 

तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के स्टार विजय ने ट्वीट करके इस फिल्म को बधाई दी है। वहीं उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कबीर सिंह के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।

विजय ने ट्वीट करके लिखा, 'कबीर सिंह मेरे लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वागा की कहानी सुनानने की केपेसिटी और उनकी दृष्टी और जुनून किसी भी बॉक्स ऑफिस की सफलता से ज्यादा है। जिसे वो देख सकते हैं। उनसे ही मुझे अपने अंदर की एनर्जी के लिए फायरप्लेस मिलता है। शाहिद और कियारा की फिल्म के लिए सफलता के लिए कामना करता हूं।'

कबीर सिंह (शाहिद कपूर) दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज का स्टूडेट है। जिसको अपने गुस्से पर काबू करना नहीं आता है। कॉलेज में उसे अपनी जूनियर प्रीति (कियारा आडवाणी) से प्यार हो जाता है। प्रीति की कहानी में प्रीति के घरवाले विलेन बनकर आते हैं। क्योंकि वो कबीर को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। हालांकि कबीर उनको मनाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन उसका गुस्सा बीच में आ जाता है।

Web Title: Kabir Singh box office day 6: shahid kapoor kiara advani film kabir singh earn 15.91 cr. rupee

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे