शाहरुख खान ने 'पठान' से जारी किया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, विलेन की भूमिका में आएंगे नजर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2022 13:17 IST2022-08-25T13:13:48+5:302022-08-25T13:17:54+5:30

शाहरुख खान अभिनीत पठान से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी किया गया। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

John Abraham’s first look as Pathaan villain revealed | शाहरुख खान ने 'पठान' से जारी किया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, विलेन की भूमिका में आएंगे नजर

शाहरुख खान ने 'पठान' से जारी किया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, विलेन की भूमिका में आएंगे नजर

Highlightsसिद्धार्थ आनंद निर्देशित ये फिल्म 5 महीनों में रिलीज होने वाली है।शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। पठान के जरिए शाहरुख खान लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

मुंबई: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी किया गया। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ये फिल्म 5 महीनों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। 

सिद्धार्थ कहते हैं, "पठान की हर अनाउंसमेंट, फैंस और दर्शकों की कौतूहल भरी आंखों के सामने इस इपिक पजल के एक टुकड़े को सामने लाने जैसा है। और यह प्रक्रिया फिल्म की रिलीज के दिन तक जारी रहेगी। हम चाहते हैं कि पठान की हर एसेट बड़ी चर्चा का विषय बने क्योंकि खुशकिस्मती से हमारे पास उस चर्चा को पैदा करने के लिए कंटेंट है।"

जॉन को विलेन के रूप में लेने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए सिड कहते हैं, "जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं, पठान के विलेन हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा न हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए। जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की टकराव शानदार हो सकता है। यहां शाहरुख और जॉन की भिड़ंत असाधारण होगी! हम जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।"

निर्देशक कहते हैं कि पठान का फर्स्ट लुक दुनिया के लोगों में फिल्म को लेकर कौतूहल जगा रहा है! वे कहते हैं, "शाहरुख, दीपिका पादुकोण और अब जॉन का फर्स्ट लुक, उस जोन को रिप्रेजेंट करते हैं, जिसे हम चाहते हैं कि दर्शक फिल्म में देखें। लोगों को अब पठान की दुनिया का टेस्ट मिल चुका है। यह सिर्फ टिप ऑफ आइसबर्ग है और मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि यह एक्शन स्पेक्टेकल आपको हैरान कर देगा।"

पठान हिंदी, तमिल और तेलुगु में 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। पठान 2018 की जीरो के बाद शाहरुख की पहली फिल्म है। पठान के अलावा शाहरुख खान एटली के जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। 

Web Title: John Abraham’s first look as Pathaan villain revealed

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे