Jayalalithaa biopic Thalaivi: कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का दमदार टीजर हुआ रिलीज, जयललिता का दिखा दमदार रोल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 23, 2019 16:27 IST2019-11-23T16:01:23+5:302019-11-23T16:27:37+5:30
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की अगली फिल्म थलाइवी का फर्स्ट लुक और टीजर जारी कर दिया गया हैंl यह फिल्म तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही जयललिता के जीवन पर बन रही हैl

Jayalalithaa biopic Thalaivi: कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का दमदार टीजर हुआ रिलीज, जयललिता का दिखा दमदार रोल
कंगना रनौत की आगामी फिल्म थलाइवी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में कंगना का जयललिता के रूप में दमदार रूप दिखा है। फिल्म का आज ही पहला लुक रिलीज किया गया था। जिसमें वह तमिलनाडु की सीएम जयललिता के रूप में नजर आ रही थीं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया गया था।
फिल्म 26 जून 2020 को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को विजय बना रहे हैं। कंगना फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म का टीजर काफी दमदार है। जो आते ही फैंस के बीच छा गया है।
कैसा है टीजर
टीजर की शुरुआत होती है कंगना के डांस से। कंगना डांस करती हुई नजर आती है, साथ साफ होता है कि वह किसी शूटिंग के लिए डांस कर रही हैं। इसके बाद वह एक स्टेज पर जनता के बीच नजर आती हैं। इस दौरान वह विक्ट्री का निशान दिखाती नजर आती हैं।
इतना साफ है कि टीजर में जयललिता के फिल्मी सफर से राजनीतिक सफर तक को दिखाया है। सभी को पता है राजनीति में आने से पहले जयललिता साउथ की एक सुपरस्टार थीं। फिल्म में जयललिता पूरे जीवन को दिखाया जाएगा।
अब टीजर के आने के बाद फैंस को फिल्म के शानदार ट्रेलर का इंतजार है। कंगना का जयलिलता लुक उनकी मेहनत को दर्शाता है। थलाइवी में कंगना के लुक के साथ काफी मेहनत की गई है।कुछ सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि कंगना रनौत एक एक्चुअल एक्टर की परिभाषा को दर्शाती हैं।