लाइव न्यूज़ :

Jawan Box Office Collection Day 1: 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर लाई सुनामी, पहले दिन पठान के तोड़े रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2023 07:56 IST

Jawan Box Office Collection Day 1: पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी पठान से 25 फीसदी जवान ने ज्यादा कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान की मोस्ट अवेटेट फिल्म जवान 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज कर दी गई। अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पहले ही दिन फिल्म ने 75 करोड़ की शानदार कमाई की है।

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेट फिल्म जवान 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज कर दी गई।  जन्माष्टमी पर्व के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का शाहरुख खान के फैंस ने शानदार जश्न मनाया। अब इसकी कमाई ने जश्न का एक और मौका दे दिया है।

शाहरुख की जवान ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पहले ही दिन फिल्म ने 75 करोड़ की शानदार कमाई की और इसने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी पठान से 25 फीसदी जवान ने ज्यादा कमाई की।

फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस को करीब से देखने वाले मनोबाला विजयबालन ने जवान के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट किया है। मनोबाला ने लिखा है, 'जवान ने भारत में किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग ली है।

उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक देश में फिल्म में पहले दिन 70 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी और वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। इस तरह शाहरुख खान पहले बॉलीवुड एक्टर बन जाएंगे जिनकी दो फिल्मो को पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी है।'

सैकनिल्क के मुताबिक, जवान के हिंदी संस्करण ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया है तो तमिल और तेलुगु ने क्रमशः 5-5 करोड़ रुपए कमाए। मनोबाला के मुताबिक किसी भी भारतीय फिल्म की अबतक की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे की कमाई जवान ने की है। जवान से पहले पठान ने 57 करोड़ का पहले दिन कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया था।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?