लाइव न्यूज़ :

कृष्ण जन्माष्टमी की गलत बधाई देकर बुरे फंसे जावेद अख्तर, ट्रोलर्स ने कहा- जन्माष्टमी लिखने से आपका धर्म संकट में नहीं आ जाएगा...

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 13:46 IST

जावेद अख्तर इससे पहले भी कई बार फैंस के निशाने पर आ चुके हैं। जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ अपने विचार शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस पावन मौके पर बलीवुड के दिग्गज भी फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जावेद अख्तर ने फैंस को बधाई तो दिया लेकिन उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी को पूरा नहीं लिखा। खुद को ट्रोल होता देख जावेद अख्तर ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

देश-दुनिया में कोरोना वायरस संकट के कारण 'कृष्ण जन्माष्टमी' का पर्व इस साल पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा है। इस दिन हर साल मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस बार ऐसा नजारा देखने को नहीं मिल सकेगा। वहीं इस पावन मौके पर बलीवुड के दिग्गज भी फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

महानायक अमिताभ बच्चन ने ​कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन पर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करके बधाई दी है। सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। लेकिन इसी बीच लेखक जावेद अख्तर से एक बड़ी भूल गई है। जिसके बाद वह फैंस के निशाने पर आ गए हैं। 

बधाई देते समय जावेद अख्तर से हो गई ये बड़ी भूल

दरअसल, जावेद अख्तर ने फैंस को बधाई तो दिया लेकिन उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी को पूरा नहीं लिखा। जावेद ने सिर्फ हैप्पी जनमास... लिखकर फैंस को शुभकामनाएं दी। जिसके बाद नाराज फैंस ने जावेद अख्तर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि.. जन्माष्टमी लिखने से आपका धर्म संकट में नहीं आएगा। पूरा लिख दीजिए।

लोगों ने जावेद अख्तर को किया ट्रोल

जबकि एक सोशल मीडिया यूजर ने तो उन्हें मूर्ख तक कह डाला। यूजर ने लिखा कि ये क्या है जन्माष्ट? मूर्ख.. उचित तरीके से लिखें। बता दें कि जावेद अख्तर ने ये ट्वीट अब डिलीट कर दिया है। वहीं एक यूजर ने जावेद अख्तर की इस गलती पर लिखा है.. जन्माष्टमी.. जाहिल हो क्या? यूजर का ये कमेंट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। खुद को ट्रोल होता देख जावेद अख्तर ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।  

टॅग्स :जन्माष्टमीजावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच