बंद होने से पहले जापान के थिएटर में '3 इडियट्स' की धूम, रिलीज के 11 साल बाद भी हाउसफुल रही फिल्म

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 19:24 IST2020-03-04T19:24:05+5:302020-03-04T19:24:05+5:30

हाल ही में एक जापानी थिएटर ने बंद होने से पहले '3 इडियट्स' को अपना आखिरी शो के रूप में चलाया। भारत में रिलीज के 11 साल बाद भी जापान में 'थ्री इडियट्स' हाउसफुल रही।

Japan theatre screens Aamir Khan 3 Idiots as its last film before shutting down | बंद होने से पहले जापान के थिएटर में '3 इडियट्स' की धूम, रिलीज के 11 साल बाद भी हाउसफुल रही फिल्म

बंद होने से पहले जापान के थिएटर में '3 इडियट्स' की धूम, रिलीज के 11 साल बाद भी हाउसफुल रही फिल्म

Highlights3 इडियट्स में आमिर खान  और करीना कपूर खान के अलावा शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी अहम किरदार में नज़र आये थे।भारत में सफल होने के बाद फिल्म को विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में रिलीज किया गया।

बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी साल 2009 में  '3 इडियट्स' फिल्म लेकर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों से खासा प्यार मिला। फिल्म लोगों के दिलों में छाप छोड़ने में इस कदर कामयाब रही कि आज भी इसकी पॉपुलरैटी कम नहीं हुई है। भारत में सफल होने के बाद फिल्म को विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में रिलीज किया गया।

साल 2013 में फिल्म को जापान में रिलीज किया गया। जापान में भी लोगों ने इसे खासा पसंद किया। हाल ही में एक जापानी थिएटर ने बंद होने से पहले इस फिल्म  अपना आखिरी शो के रूप में चलाया। भारत में रिलीज के 11 साल बाद भी जापान में 'थ्री इडियट्स' हाउसफुल रही। थिएटर आयोजकों ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया।

3 इडियट्स में आमिर खान  और करीना कपूर खान के अलावा शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी अहम किरदार में नज़र आये थे। फिल्म को 25 दिसंबर 2009 को रिलीज किया गया था।

Web Title: Japan theatre screens Aamir Khan 3 Idiots as its last film before shutting down

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे