थाली और शंख बजता देख फूट-फूटकर रोने लगीं सपना चौधरी, कहा- बुरे समय में भी...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 09:19 IST2020-03-23T09:19:05+5:302020-03-23T09:19:05+5:30
आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स ने भी कोराना वायरस के खिलाफ जंग में सभी योद्धाओं को सलामी दी है। सेलेब्स ने भी ताली, थाली और घंटी आदि बजाकर सलाम किया है

फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। इस बीच ठीक 5 बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली, थाली और शंख बजाया। पीएम मोदी के इस अनुरोध का हर किसी ने पालन किया है। ऐसे में हरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी रो पड़ी हैं।
आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स ने भी कोराना वायरस के खिलाफ जंग में सभी योद्धाओं को सलामी दी है। सेलेब्स ने भी ताली, थाली और घंटी आदि बजाकर सलाम किया है। देश में 5 बजे एक एकता का नजारा देखने को मिला है। ऐसे में सपना चौधरी भावुक हो गई हैं।
सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रोती नजर आरही हैं। वह अपने आंसू पोछती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सपना का ये वीडियो छा गया है। इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा, बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है। गर्व है हमें एकता और अखंडता पर।
सपना के इस वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।वीडियो में सपना नीले रंग के टॉप में नजर आ रही हैं। वीडियो पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।