जाह्नवी कपूर ने बहन के साथ पूरा किया सुई-धागा चैलेंज, वीडियो देखकर खुद हैरान रह जाएंगे वरुण -अनुष्का
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 23, 2018 16:34 IST2018-09-23T16:34:41+5:302018-09-23T16:34:41+5:30
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'सुई धागा' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को पहले से फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर ने बहन के साथ पूरा किया सुई-धागा चैलेंज, वीडियो देखकर खुद हैरान रह जाएंगे वरुण -अनुष्का
मुंबई, 23 सितबंर: अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'सुई धागा' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को पहले ही फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई अब फिल्म पर्दे पर देखने को उत्साहित है। जिस तरह से फिल्म अनोखी है उसी तरह से इसका प्रमोशन भी सबसे हटकर है। फिल्म रिलीज से पहले इन्होने सुई धागा चैलेंज शुरू किया गया है।
इस चैलेंज के दौरान लोगों को कम से कम समय मे धागे को सुई में डालना है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे सितारे अब तक इस चैलेंज में हिस्सा ले चुके है। इस लिस्ट में धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का नाम जुड़ चुका है।
View this post on Instagram
जाह्नवी ने कुछ ही सेकंड्स के अंदर धागे को सुई में पिरोकर चैलेंज पूरा कर लिया और छोटी बहन खुशी इसकी शुरुआत ही नहीं कर सकीं। ये कहा जा सकता है अब तक जितने भी लोगों ने सुई में धागा डाला है उसमें जाह्नवी ने सबसे जल्दी डाला है उन्होंने चंद सेकेंड में ये चैलेंज पूरा किया है।
उन्होंने 'लवयात्री' फिल्म के एक्टर आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को यह चैलेंज दिया है, साथ ही ईशान खट्टर को भी इसके लिए नॉमिनेट किया है। सुई धागा चैलेंज में सिर्फ 10 सेकंड में लोगों को सुई में धागा डालना पड़ता है। बता दें कि अनुष्का और वरुण 'सुई धागा' फिल्म में एक एम्ब्रोइडर की भूमिका में हैं। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।