लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला, अभिनेत्री नोरा फतेही के बाद जैकलीन फर्नांडिस ईडी के सामने पेश, अधिकारियों ने पूछे कई सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2021 21:38 IST

तीन बार समन को अनदेखा करने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आज करीब साढ़े तीन बजे ईडी के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने कहा कि जैकलीन का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और दुबई के कुछ बैंक खातों पर एजेंसी की नजर है। अभिनेत्री नोरा फतेही (29) ने भी इस मामले में ईडी के समक्ष बयान दर्ज कराया था। धोखाधड़ी और लगभग 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में जांच की जा रही है।

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्व में कम से कम तीन बार समन को अनदेखा करने वाली जैकलीन आज करीब साढ़े तीन बजे ईडी के समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने कहा कि जैकलीन का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया। छत्तीस वर्षीया अभिनेत्री इससे पहले एक बार अगस्त में भी एजेंसी के सामने पेश हुई थीं और अपना बयान दर्ज कराया था।

ऐसा समझा जाता है कि एजेंसी मामले के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल से जैकलीन का सामना कराने के साथ ही उनका दोबारा बयान दर्ज करना चाहती है। सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखर के खाते से जैकलीन के परिजनों के खातों में कुछ धन का लेन-देन हुआ था। इस सिलसिले में भारत और दुबई के कुछ बैंक खातों पर एजेंसी की नजर है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी इस मामले में फर्नांडिस के परिवार के सदस्यों से जुड़े खातों में हुए लेन-देन का पता लगाना चाहती है।

पिछले सप्ताह अभिनेत्री नोरा फतेही (29) ने भी इस मामले में ईडी के समक्ष बयान दर्ज कराया था। फतेही के प्रतिनिधियों ने तब कहा था कि वह इस मामले में पीड़ित है और गवाह होने के कारण जांच में अधिकारियों को सहयोग कर रही हैं। चंद्रशेखर और पॉल को हाल ही में ईडी ने गिरफ्तार किया था। दोनों पहले से ही एक स्थानीय जेल में बंद थे क्योंकि उन्हें दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। चंद्रशेखर ने कथित तौर पर जिन्हें ठगा, उनमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कुछ हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल थे।

ईडी ने अगस्त में चंद्रशेखर के कुछ परिसरों पर छापा मारा था और चेन्नई में समुद्र के सामने एक बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारें जब्त की थीं। बयान में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर एक ‘ज्ञात ठग’ है और दिल्ली पुलिस द्वारा कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और लगभग 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में जांच की जा रही है।

ईडी ने कहा था, ‘‘चंद्रशेखर इस धोखाधड़ी का मुख्य साजिशकर्ता है। वह 17 साल की उम्र से अपराध की दुनिया का हिस्सा रहा है। उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं और वर्तमान में वह रोहिणी जेल (दिल्ली पुलिस मामले में) में बंद है।’’

उसने कहा था कि जेल में रहने के बावजूद चंद्रशेखर ने लोगों को ठगना बंद नहीं किया था। ईडी ने दावा किया था, ‘‘उसने (जेल में अवैध रूप से खरीदे गए सेलफोन के साथ) तकनीक की मदद से लोगों को ठगने के लिए स्पूफ कॉल किए क्योंकि कॉल किए गए पार्टी के फोन नंबर पर प्रदर्शित नंबर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के थे।’’ 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयमुंबईदिल्लीनोरा फतेही
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस