बॉलीवुड में जैकलीन फर्नांडीस के 11 साल, बोलीं- “एक दिन बनूंगी एक्शन आइकन”

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 1, 2020 06:38 IST2020-06-01T06:38:33+5:302020-06-01T06:38:33+5:30

एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है. चाहे वह निर्देशक हों या अभिनेता. इसके अलावा मुझे कुछ अलग, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का अवसर भी मिल चुका है

Jacqueline Fernandes's 11 years in Bollywood, said- "One day bangi action icon" | बॉलीवुड में जैकलीन फर्नांडीस के 11 साल, बोलीं- “एक दिन बनूंगी एक्शन आइकन”

जैकलीन मे किया अहम खुलासा (फाइल फोटो)

Highlightsजैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड में आए 11 साल हो गए हैं. 2009 में रिलीज 'अलादीन' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था

जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड में आए 11 साल हो गए हैं. 2009 में रिलीज 'अलादीन' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. जैकलीन का कहना है कि अब तक निभाई हर भूमिका से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और भविष्य में वह एक्शन आइकन बनना चाहती हैं.जैकलीन ने अपने करियर के दौरान 'किक', 'मर्डर 2', 'ढिशुम', 'जुड़वां 2' , 'हाउसफुल 2' , 'हाउसफुल 3' ,'ब्रदर्स' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया है.

जैकलीन खुद को लकी मानती हैं कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बेहतरीन फिल्में करने का मौका मिला. एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है. चाहे वह निर्देशक हों या अभिनेता. इसके अलावा मुझे कुछ अलग, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का अवसर भी मिल चुका है.

मैंने अब तक की हर भूमिका और फिल्म के साथ बहुत कुछ सीखा है, जिसने मुझे एक कलाकार और एक व्यक्ति के तौर पर विकसित होने में मदद की है. मुझे अच्छा काम करने की उम्मीद है और हर प्रोजेक्ट के साथ मैं अलग-अलग चीजें सीखना चाहती हूं और नए-नए अनुभव लेना चाहती हूं.''

Web Title: Jacqueline Fernandes's 11 years in Bollywood, said- "One day bangi action icon"

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे