ट्रोलिंग से परेशान हुए जावेद जाफरी, लिखा-इतना ही झेल सकता, इसलिए...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 23, 2019 14:25 IST2019-12-23T14:25:34+5:302019-12-23T14:25:34+5:30
हाल ही में जावेद जाफरी ने एक ट्वीट किया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। अपने इस ट्वीट के कारण जावेद जाफरी सुर्खियों में आ गए हैं।

ट्रोलिंग से परेशान हुए जावेद जाफरी, लिखा-इतना ही झेल सकता, इसलिए...
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। जावेद अपनी फिल्मों और कॉमेडी के साथ साथ बेवाक तरीके से सभी विचारों को रखते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं होते हैं। कई बार जावेद अपने ट्वीट के कारण ट्रोल भी हो जाते हैं।
हाल ही में जावेद जाफरी ने एक ट्वीट किया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। अपने इस ट्वीट के कारण जावेद जाफरी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल ट्रोलिंग के कारण जावेद ने सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला लिया है।
जावेद ने ट्वीट में बताया है कि उनके लिए देश यानी भारत पहले है। जावेद जाफरी ने ट्वीट करके अपनी बात रखते हुए कहा है कि नफरत और ट्रोलिंग को और नहीं झेल सकता। स्थिति सुधरने तक सोशल मीडिया से जा रहा हूं। आशा करता हूं कि चीजें जल्दी ठीक होंगी। इंशाअल्लाह, भारत पहले है जय हिंद।
Can’t handle this trolling and hate.. going off social media till the situation improves.. hopefully..Inshallaah..#indiafirst#jaihind
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) December 22, 2019
जावेद जाफरी के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।लोगों ने कहा कि आप ट्रोलर्स को ब्लॉक कर दें और अनदेखा करें। वह बस सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म ना छोड़े।
जावेद जाफरी एक एक्टर, डांसर और कॉमेडियन हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के कारण फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। साल 2014 में उन्होंने राजनीति में आम आदमी पार्टी से शुरुआत की थी। वह अब तक एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुके हैं।