ईशा अंबानी की शादी में मांग में सिंदूर हाथ में चूड़ा के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण, लूट ली सारी महफिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2018 10:18 IST2018-12-13T10:18:08+5:302018-12-13T10:18:08+5:30

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बुधवार को मुंबई में संपन्न हुई। इस शादी में बॉलीवुड की बालाओं का लुक इतना शानदार रहा कि जितनी तारीफ की जाए शायद कम होगा।

isha ambani anand piramaal wedding looking gorgeous in golde white saree | ईशा अंबानी की शादी में मांग में सिंदूर हाथ में चूड़ा के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण, लूट ली सारी महफिल

ईशा अंबानी की शादी में मांग में सिंदूर हाथ में चूड़ा के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण, लूट ली सारी महफिल

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बुधवार को मुंबई में संपन्न हुई। इस शादी में बॉलीवुड की बालाओं का लुक इतना शानदार रहा कि जितनी तारीफ की जाए शायद कम होगा। इन सब अभिनेत्रियों में जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं वो भी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण।

दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हउई साड़ी पहनी थी। गोल्डन व्हाइट कलर की साड़ी के साथ रेड कलर का ब्लाउज उन्हें बहुत ही खूबसूरत लुक दे रहा था। अपना लुक पूरा करने के लिए मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा के साथ-साथ कानों में हैवी ईयररिग्स पहने हुए नजर आईं।

दीपिका यहां रणवीर सिंह का हाथ हाथें बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकीं थीं। दीपिका के लुक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

  वहीं ईशा की संगीत सेरेमनी में भी दीपिका छाई रही। दीपिका पादकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ इस सेरेमनी में शिरकत करने पहुंची थी। जहां का दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिल्म 'लवयात्री' के गाने 'छोगाड़ा तारा' पर डीजे के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दीपिका इस पार्टी को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। उनको हाथों में चूड़ा मांग में सिंदूर है और वह पूरी तरह से मगन होकर इस डांस को इन्जॉव कर रही हैं।  ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है।

दीपिका ने रणवीर के साथ भी यहां जमकर डांस किया है। दोनों फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गूड़ियां' गाने पर डांस किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं। वहीं दोनों के साथ ईशा अंबानी और अनिल कपूर भी साथ नजर आ रहे हैं।

Web Title: isha ambani anand piramaal wedding looking gorgeous in golde white saree

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे