मलाइका से शादी के बीच आईं अर्जुन कपूर की बहन सोनम, नहीं हैं दोनों का रिश्ता मंजूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2019 16:50 IST2019-03-05T16:50:19+5:302019-03-05T16:50:19+5:30

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। मंजर ये है कि अब दोनों बाहों में बाहें डाले अक्सर नजर आ जाते हैं।

Is Sonam Kapoor Upset With Cousin Arjun Kapoor's Alleged Relationship With Malaika Arora? | मलाइका से शादी के बीच आईं अर्जुन कपूर की बहन सोनम, नहीं हैं दोनों का रिश्ता मंजूर

मलाइका से शादी के बीच आईं अर्जुन कपूर की बहन सोनम, नहीं हैं दोनों का रिश्ता मंजूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। मंजर ये है कि अब दोनों बाहों में बाहें डाले अक्सर नजर आ जाते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ में कई सारी पब्लिक अपीएरेंस की हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन शादी के पहले खबरे आने लगी हैं कि कुछ लोग हैं दो दोनों के रिश्ते से नाराज हैं। जिस कराण से दोनों की शादी में अब रुकावट आ सकती है।

बहन सोनम हैं नाराज

अर्जुन की कजिन सोनम कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। दरअसल बॉलीवुड गलियारों के मुताबिक फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने पी ली थी जिसके बाद अर्जुन की कज़िन सोनम, ने मलाइका के पास जाकर उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन मलाइका ने उन्हें झटक कर उनसे दूर रहने को कहा।

ये बात 2016 की है जब सलमान की भाभी और सोनम की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, इस घटना के बाद सोनम इन दोनों के रिश्ते से नाराज रहने लगी थी।यहीं कारण है कि सोनम नहीं चाहती कि अर्जुन मलाइका से शादी करें। खबर के अर्जुन को सोनम मलाइका से दूर रहने की सलाह तक दे चुकी हैं। कहा जाता है कि इस नाराजगी के पीछे सोनम और मलाइका के बीच हुई एक छोटी सी अनबन है। 

इतना ही नहीं अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से एतराज सोनम को ही नहीं बल्कि दो और करीबी लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं है। अर्जुन के पिता बोनी और बहन अंशुला इस भी काफी हद तक इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं।

अगले महीने शादी

 अर्जुन और मलाइका अगले महीने शादी कर सकते हैं। ये कपल अप्रैल अंत तक नहीं तो मई के शुरूआत में एक दूसरे का दामन थाम लेगा।  खास बात ये है कि दोनों हिन्दू नहीं बल्कि क्रिश्चन रीति रिवाज़ से शादी करेंगे और चर्च में वॉव लेंगे। मलाइका और अर्जुन ने अप्रैल में शादी करने का फैसला किया है, एक चर्च में शादी होगी, क्योंकि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली कैथोलिक हैं।
 

Web Title: Is Sonam Kapoor Upset With Cousin Arjun Kapoor's Alleged Relationship With Malaika Arora?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे