आइसोलेशन के बीच क्या फैमिली प्लानिंग के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2020 11:39 IST2020-03-28T11:39:44+5:302020-03-28T11:39:44+5:30

बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार प्रियंका ने कहा है कि इस समय में अपने काम कमिटमेंट्स में बहुत व्यस्त हूं।

is priyanka chopra starting a family with her hubby nick jonas | आइसोलेशन के बीच क्या फैमिली प्लानिंग के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा?

फाइल फोटो

Highlightsप्रियंका चोपड़ा अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैंप्रियंका ने बॉलीवुड में लोहा मजवाने के बाद हॉलीवुड में भी अपने गहरी छाप छोड़ी है

प्रियंका चोपड़ा अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में लोहा मजवाने के बाद हॉलीवुड में भी अपने गहरी छाप छोड़ी है। प्रियंका ने पॉप सिंगर निक जोनक के साथ शादी की है। दोनों शादी के बाद एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।  दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है ये फैंस को देखकर ही पता लग जाता है। हाल ही में होली पार्टी के लिए प्रियंका और निक भारत आए थे। दोनों की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर छाई थीं। अब प्रियंका ने फैमिली प्लानिंग पर अपनी बात रखी है।

अब एक ब्रिटिश मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की है। बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार प्रियंका ने कहा है कि इस समय में अपने काम कमिटमेंट्स में बहुत व्यस्त हूं।  लेकिन फैमिल प्लानिंग होना भी जरुरी है।  जब भगवान चाहेंगे तो सही समय पर चीजें होंगी।

बता दें कि इन दिनों प्रियंका और निक कोरोना वायरस के चलते क्वारंटीन में हैं। दोनों के कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रियंका के इस बयान ने एक बात साफ कर दी है कि वह जल्द ही बेबी प्लानिंग कर सकती हैं।

प्रियंका ने निक के साथ साल 2018 में शादी की थी।  दोनों की शादी की समारोह तीन दिन तक चला था।  शादी राजस्थान के जौधपुर में हुई थी।

वर्क फ्रंट पर, प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।  इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम भी मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म से प्रियंका ने प्रोडेक्शन डेब्यू भी किया है, इसके अलावा वो जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो में भी दिखी थीं।

Web Title: is priyanka chopra starting a family with her hubby nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे