मां बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, बेबी बंप के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2019 14:52 IST2019-02-15T14:50:56+5:302019-02-15T14:52:36+5:30

एक ईवेंट में हाल में प्रियंका चोपड़ा पहुंची थी, जहां उनका बेबी बंप नजर आया है।

Is Priyanka Chopra pregnant with Nick Jonas’ baby? | मां बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, बेबी बंप के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल!

मां बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, बेबी बंप के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल!

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 2018 दिसंबर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। प्रियंका और निक की शादी बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों के लिए चर्चा का विषय रही थी। दोनों की शादी को करीब ढाई महीना हो गया और लगता है फैंस को खुशखबरी मिलने वाली है।

खबरों की मानें को देसी गर्ल मां बनने वाली हैं। टाइम्स की खबर के अनुसार सोशल मीडिया पर देसी गर्स की फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट बताई जा रही हैं। दरअसल हाल ही में वह न्‍यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंचीं थीं। यहां की जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उसमें ऐसा लग रहा है जैसे उनका बेबी बंप नजर आ रहा हो। 

इन्‍हीं तस्‍वीरों के आधार पर उनके प्रग्‍नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी के बाद ये सोशल मीडिया पर छा गया है कि जल्ग निक और प्रिंयका के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इन फोटो में प्रियंका का थोड़ा सा पेट निकला दिख रहा है। हालांकि प्र‍ियंका या निक की तरफ से इन खबरों पर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे मेंइन खबरों की अभी कोई पुष्‍ट‍ि भी नहीं हो पाई है। 

फैमिली प्लानिंग पर देसी गर्ल का बयान

देसी गर्ल से जब बच्चे को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा है कि हम दोनों को पता है कि ये वो चीजें हैं जो जरूरी हैं, लेकिन ये चीजें वैसी नहीं जिसके बारे में मैं बहुत सोचती हूं। 

फिलहाल हम दोनों को अपने काम से प्यार है। हमने अपने काम से शादी भी कल ली आप ऐसा समझ लें कि हम एक-दूसरे के काम को लेकर काफी सपॉर्टिव भी हैं। हमें यकींन है जब होना होगा ये सब तब हो जाएगा। हम यकीनन बच्चा चाहते हैं और जब सही समय आएगा तो यह होगा।' 

Web Title: Is Priyanka Chopra pregnant with Nick Jonas’ baby?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे