लाइव न्यूज़ :

coronavirus के डर से लंदन से लौटा इरफान खान का बेटा बाबिल, एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजामात देख वाइफ सुतापा नाराज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 20, 2020 19:38 IST

बेटे के वापस आने पर सुतापा ने राहत की सांस ली। सुतापा एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ''प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए सबका शुक्रिया। 

Open in App
ठळक मुद्देसुतापा ने बताया कि एयरपोर्ट पर बस उसका थर्मल चेकअप हुआ और भेज दिया गया। सुतापा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ''प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए सबका शुक्रिया।

लंदन में पढ़ाई कर रहा इरफान खान का बेटा बाबिल कोरोना के डर से भारत वापस आ गया है। उनकी मां सुतापा उनके लिए काफी परेशान थीं। उनके वापस आने पर सुतापा ने राहत की सांस ली। सुतापा एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ''प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए सबका शुक्रिया। 

बाबिल भारत सुरक्षित आ चुके हैं। फ्लाइट 1 घंटे लेट थी। तब तक मैंने एयरपोर्ट पर इंतजार किया। मैंने चारों तरफ देखा और दंग रह गई। कई लोग अपने मास्क गले में लटकाए थे और एक-दूसरे को हग और किस करते दिखाई दे रहे थे। मैं तो 2 कारें लेकर आई थी। मैंने अपने बच्चे को अपनी गाड़ी में नहीं बैठने दिया और उसे हग भी नहीं किया। एयरपोर्ट पर बस उसका थर्मल चेकअप हुआ और भेज दिया गया। मैं वाकई बहुत हैरान थी कि थर्ड स्टेज है और भारत में उन्होंने उसे क्वारेंटाइन होने के लिए भी नहीं कहा और जाने दिया। 

उन्होंने बस बेटे से फोन नंबर के साथ एक फॉर्म भरवाया, उम्मीद करती हूं कि यह महज औपचारिकता नहीं थी। मैं कुछ दिनों तक बेसब्री से उनके कॉल का इंतजार करूंगी। मैंने खुद को मूर्ख महसूस किया क्योंकि मेरा स्टाफ अब और केयरलेस हो जाएगा और सोचेगा कि मैं मेंटल हूं। जब सरकार ही खतरे के बारे में नहीं सोच रही और मैं अपने बच्चे को खाली फ्लैट में 14 दिन के लिए आइसोलेट कर रही हूं। क्योंकि मैं बचपन में ही सीखी हूं कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी।''

टॅग्स :कोरोना वायरसइरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच