अपने फैंस के साथ ग्रुप में फोटो खिंचाते दिखे इरफान खान, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान
By मेघना वर्मा | Updated: April 11, 2019 13:43 IST2019-04-11T13:43:28+5:302019-04-11T13:43:28+5:30
इरफान खान ने बीते साल 16 मार्च को अपनी बीमारी की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी।

अपने फैंस के साथ ग्रुप में फोटो खिंचाते दिखे इरफान खान, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान
इरफान खान इन दिनों उदयपुर में अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में बिजी हैं। कैंसर से जंग जीतने के बाद इरफान खान के काम करने का ये जज्बा लोगों को काफी भा रहा है। वहीं उदयपुर में इरफान खान जब शूटिंग के बाद अपने फैंस से मिले तो लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। एक्टर अपने फैंस की भीड़ के साथ पोज देते भी दिखाई दिए।
अंग्रेजी मीडियम के सेट से इरफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इरफान लोकल फैंस के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। दिन की शूटिंग के पैक-अप होने के बाद उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में उनके काम पर वापस लौटने की खबर के बाद फैंस काफी खुश थे।
वहीं कुछ दिनों पहले एक्टर ने ट्वीट करके अपने फैंस को दिल छू जाने वाला मैसेज दिया था। इरफान ने ट्वीट करके कहा- 'जीएमबी 1990 से जीएमबी की दूसरी कहानी सुनना फन होगा, मिस्टर चंपक जी के साथ जल्द ही आ रहा हूं फिर इंटरटेन करने सबको।' इरफान के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग बहुत दिनों से अपने चहेते कलाकार को स्क्रीन पर देखना चाह रहे थे। अब जल्द ही वो फिल्म में दिखाई देंगे।
अंग्रेजी मीडियम के पहले लुक में इरफान मिठाई की दुकान के बाहर पीले रंग की शर्ट और पर्पल रंग की पैंट पहनकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले शूटिंग के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें इरफान खान के साथ टीम के और भी मेंम्बर्स दिखाई दे रहे हैं। इसके पहले अग्रेंजी मीडियम के क्लैपबोर्ड की फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। इरफान के साथ इस फोटो में सिनेमेट्रोग्राफर अनिल मेहता, को स्टार दीपक डोबरियाल और फिल्म के प्रड्यूसर दिनेश विजन और डायरेक्टर होमी दिखाई दे रहे हैं।
GMB serving since 1900s It’s going to be fun to tell another story #AngreziMedium.
— Irrfan (@irrfank) April 8, 2019
Coming soon, with Mr Champakji...
Aa Raha Hu phir entertain Karne Sabko #ItsTimeToKnowChampakJi#AngreziMedium📸 🕺🏻 pic.twitter.com/mC3IL2UMpf
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदन दिखाई देंगी। जो फिल्म में इरफान की बेटी का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस हाल ही में मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म में दिखाई दी थीं। वहीं इसके पहले सान्या मल्हौत्रा की फिल्म पटाखा में भी उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। खबर की मानें तो फिल्म में इरफान के अपोजिट करीना कपूर खान दिखाई देंगी।
— Irrfan (@irrfank) April 3, 2019
इरफान खान ने बीते साल 16 मार्च को अपनी बीमारी की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी। अब करीब 9 से 10 महीने तक चले इलाज के बाद इरफान खान ठीक हुए हैं। अब फिर उन्होंने ट्विटर के माध्यम से फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने उस सबको धन्यवाद किया है जो मुश्किल वक्त में उनके साथ किसी न किसी रूप में रहे।