लाइव न्यूज़ :

Irrfan khan death: इरफान खान का आखिरी इमोशनल ट्वीट, निधन से 17 दिन पहले दुनिया को सिखा गए प्यार के असली मायने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 16:59 IST

'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दियाइरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 53 साल के इरफान अपने फैंस को छोड़कर चले गए हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। अब इरफान के निधन से हर कोई शोक में डूबा है। स्टार्स से लेकर नेता तक इरफान को लेकर दुख में डूबे हैं।

'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले इरफान खान ने अंतिम पोस्ट में इमोशनल बाते लिखीं थीं।

इरफान का आखिरी ट्वीट

इरफान ने अपने जीवन का अंतिम ट्वीट 12 अप्रैल को किया था। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म की जानकारी दी थी। इरफान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि , चंपक लाल के दिमाग की स्थिति, अंदर से प्यार और बाहर उसे कैसे दिखाएं इसकी कोशिश। साथ ही उन्होंने एक इमोजी और फिल्म को पोस्टर भी ट्वीट किया था।

किसी को नहीं पता था कि ये ट्वीट इरफान के जीवन का आखिरी होने वाला है। इसके बाद उनका फेवरेट एक्टर अपने फैंस के लिए अब कभी कोई ट्वीट नहीं कर पाएगा।

बता दें कि इरफान खान को पेट के संक्रमण के बाद मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। इरफान खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था। उनकी 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की तीन दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। हालांकि, लॉकडाउन के कारण वह मां के अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा सके थे 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच