लाइव न्यूज़ :

इरफान खान डेथ न्यूज: इरफान खान ने दुनिया को कहा अलविदा तो दुख में डूबे नेता, केजरीवाल से लेकर हेमंत सोरेन तक ने जताया दुख, लिखा- यकीन नहीं हो रहा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 12:32 IST

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान के निधन से हर कोई शोक में डूब गया हैबुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है

बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच उनको लेकर तरह-तरह की अफवाहें थीं। हालांकि उनकी टीम ने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है। फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।

ऐसे में इरफान के निधन से हर कोई शोक में डूब गया है। सेलेब्स के साथ साथ नेता भी इस दुख की घड़ी में नेताओं ने ट्वीट किए हैं। किसी को भी अरपान के निधन पर भरोसा नहीं हो रहा है।

हमेंत सोरेन ने ट्वीट करके लिखा है कि #IrrfanKhan के निधन के बारे में सुनकर बिल्कुल हैरान और दुखी। हमारे समय के एक असाधारण अभिनेता, उन्हें उनके सार्थक और प्रभावशाली काम के लिए याद किया जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं  दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर चौंक गए। उनके काम को हमेशा याद रखा जाए और उनकी आत्मा को शांति मिले

बता देंं 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।

लॉकडाउन की वजह से नहीं कर पाए मां के आखिरी दर्शन इरफान खान

इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार को जयपुर में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने अपने जयपुर के घर में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर में चुंगी नाका के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया, लेकिन इरफान खान लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के आखिरी दर्शन नहीं कर पाए और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच