लाइव न्यूज़ :

ब्रेकअप के बाद फिर से प्यार में पड़ी आमिर खान की बेटी इरा, पिता के फिटनेस कोच को कर रही हैं डेट

By अमित कुमार | Updated: November 25, 2020 11:29 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट की मानें तो इरा खान इन दिनों फिटनेस कोच नुपुर शिखर को डेट कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइरा और नुपुर वेकेशन के लिए महाबलेश्वर, खान फार्महाउस पहुंचे थे। नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर इरा के साथ की कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इरा और नुपुर लगभग छह महीने से एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिता रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान पिछले दिनों एक वीडियो शेयर कर सुर्खियों में आ गई थीं। आमिर खान जहां सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं तो वहीं इरा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म में काफी एक्टिव रहती हैं। अब ऐसी चर्चाएं हैं कि इरा खान रिलेशनशिप में हैं। वह पिता के फिटनेस कोच नुपुर शिखर को डेट कर रही हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो इरा खान और नुपुर शिखर एक-दूसरे को लॉकडाउन से डेट कर रहे हैं। इरा और नुपुर वेकेशन के लिए महाबलेश्वर, खान फार्महाउस पहुंचे थे। दोनों ने एक-दूसरे की मम्मी से भी मुलाकात भी की। हालांकि, आमिर खान या उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है। नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर इरा के साथ की कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। 

नुपुर शिखर सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं। इस समय वह आमिर खान, इरा खान और सुष्मिता सेन को ट्रेन कर रहे हैं। इरा खान को कोचिंग देते समय ही यह दोनों काफी क्लोज आए। इरा और नुपुर लगभग छह महीने से एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिता रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों शादी कर सकते हैं। इससे पहले इरा खान ने दो साल तक मिशाल कृपलानी को डेट किया था। साल 2019 में मिशाल और इरा का ब्रेकअप हो गया था। 

इरा खान ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया था। इरा ने बताया था कि उन्हें 14 वर्ष की उम्र में यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। इरा ने इसके अलावा एक वीडियो शेयर कर डिप्रेशन पर अपनी बात भी रखी थी। इरा खान लंबे समय से डिप्रेशन से पीड़ित हैं और अब वह इस पर एक सीरीज बनाने जा रही हैं।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपइरा खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच