International Womens Day: महिला दिवस के मौके पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, महिलाओं को दिया ख़ास संदेश
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 8, 2019 10:39 IST2019-03-08T08:46:11+5:302019-03-08T10:39:51+5:30
International Womens Day: महिला दिवस के मौके पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, महिलाओं को दिया ख़ास संदेश

International Womens Day: महिला दिवस के मौके पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, महिलाओं को दिया ख़ास संदेश
आज यानि 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाने के बाद एक ग्लोबल आइकॉन बन गई है। देसी गर्ल ने महिलाओं को एक खास संदेश दिया है।
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को विश करते हुए प्रियंका ने काफी भावुक पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक लेटर के जरिए महिला दिवस विश किया है। प्रियंका अपने लेटर में बताया कि जिस क्षण वह बम्बल के संस्थापक व्हिटनी सर्का 2017 से मिली, उन्हें यकीन था कि इस सामाजिक नेटवर्क को भारत लाना चाहिए, लेकिन कुछ न्यूज़लेयर के अनुसार भारतीय महिलाए इसके लिए तैयार नहीं है।
उन्हें विश्वास नहीं था कि वह एक एप के जरिए सभी के साथ कनेक्शन जोड़ पाएंगी। इस बात से ना वह और बम्बल दोनों ही सहेमत नहीं थे। इसके साथ ही हम इंडिया आ गए और वाह कुछ महीनो में हम अब 15 लाख से ज्यादा यूजर्स है। यह एप सिर्फ डेटिंग के लिए नहीं बल्कि बाकी सारी कई चीजों के लिए है। महिला दिवस के पहले हमें अपनी खुद के फैसले करने की आजादी का जश्न मानना चाहिए।
देसी गर्ल का ये पोस्ट काफी पॉजिटिव है और इसको खूब सराहा भी जा रहा है। प्रियंका जल्द फिल्म‘द स्काई इज पिंक’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग वह आजकल कर रही हैं।
