लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर के निधन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने दुख प्रकट किया, उन्हें बॉलीवुड का रूमानी हीरो बताया

By भाषा | Updated: May 1, 2020 05:57 IST

ब्रिटिश मीडिया ने उन्हें बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो बताया और ‘बॉबी’ फिल्म में अपनी पहली प्रमुख भूमिका से 1973 में जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज करने वाले के रूप में याद किया। गार्जियन ने लिखा, ‘‘ वह बड़े दिल वाले, मृदु स्वभाव और अपने किरदार से दर्शकों का दिल चुरा लेने वाले थे। उनकी मृत्यु भारतीय सिनेमा के लिए एक और दुखद दिन है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को ऋषि कपूर के निधन पर उन्हें बॉलीवुड का रूमानी हीरो करार देते हुए दुख प्रकट किया और कहा कि वह आधुनिक भारत में दिलों पर राज करने वाले राजकुमार थे।कपूर ने दो साल तक ल्यूकेमिया से संघर्ष करने के बाद मुम्बई में बृहस्पतिवार को 67 साल की उम्र में एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को ऋषि कपूर के निधन पर उन्हें बॉलीवुड का रूमानी हीरो करार देते हुए दुख प्रकट किया और कहा कि वह आधुनिक भारत में दिलों पर राज करने वाले राजकुमार थे।

कपूर ने दो साल तक ल्यूकेमिया से संघर्ष करने के बाद मुम्बई में बृहस्पतिवार को 67 साल की उम्र में एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ब्रिटिश मीडिया ने उन्हें बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो बताया और ‘बॉबी’ फिल्म में अपनी पहली प्रमुख भूमिका से 1973 में जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज करने वाले के रूप में याद किया।

गार्जियन ने लिखा, ‘‘ वह बड़े दिल वाले, मृदु स्वभाव और अपने किरदार से दर्शकों का दिल चुरा लेने वाले थे। उनकी मृत्यु भारतीय सिनेमा के लिए एक और दुखद दिन है।’’

 बीबीसी ने लिखा उन्होंने दो दशक तक दर्जनों फिल्मों में रोमांटिक भूमिका की और फिर उन्होंने सफल चरित्र भूमिकाओं की सफलतापूर्वक कदम रखा।

उसने लिखा, ‘‘ वह कुशल नर्तक थे और उनकी कुछ फिल्मी गानों ऐसे हैं जो आज भी बहुत लोकप्रिय हैं।’’

बीबीसी ने कहा कि कपूर ने विवादास्पद मुद्दों पर टिप्पणी की और कभी कभी तो उनकी सोशल मीडिया पर गर्मागर्म बहस भी हुई। उनका अंतिम ट्वीट लोगों से कोरोना वायरस का मुकाबला कर रहे चिकित्साकर्मियों पर हमला नहीं करने की अपील की थी।

उन्होंने लिखा, ‘‘ हमें मिलकर यह लड़ाई जीतनी है।’’ ऋषि कपूर को बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में एक का बहुत लोकप्रिय अभिनेता बताते हुए न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा कि वह रोमांटिक हीरो के रूप में प्रख्यात रहे।

रूसी मीडिया ने लिखा कि इन महान अभिनेता-निर्देशक राजकपूर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते ऋषि कपूर ने ‘‘बॉबी’’ फिल्म से 1973 में जोरदार सफलता हासिल की। ऋषि कपूर 1990 तके पेशावर में अपने पैतृक स्थान ‘कपूर हवेली’ गयी थे जहां उनके दादा पृथ्वीराज और उनके पिता राजकपूर पैदा हुए थे।

कपूर परिवार 1947 में भारत विभाज के बाद भारत आ गया था। उनके निधन की खबर से पेशावर में लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। कई लोग उनके निधन पर अपना दुख प्रकट करने कपूर हवेली गयी।

पेशावर के निवासी परवेज अहमद ने कहा, ‘‘हमारा ऋषि कपूर से कोई संबंध नहीं था लेकिन फिल्मी हीरो के रूप में उन्हें बचपन से देखने और उनका संबंध मेरी जन्म भूमि से होने के कारण मैं उन्हें पसंद करता हूं।’’

कई पाकिस्तानी स्टारों ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख प्रकट किया। हिना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं जेबा बख्तियार ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता के साथ अपना फोटो साझा किया। हिना में ऋषि कपूर अहम किरदार में थे।

जेबा ने उन्हें अपना मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और मित्र बताया। पाकिस्तान के पूर्व तेज बल्लेबाज वकार युनूस ने लिखा, ‘‘दिल टूट गया। विश्व सिनेमा के लिए भयावह सप्ताह। आपके निधन से एक युग का अंत हो गया लेकिन आप हमारे दिलों में बने रहेंगे।...’’

पूर्व क्रिकेटर और तेज बल्लेजार शोहेब अख्तर ने लिखा, ‘‘ये जिंदगी दर्द भी है, ये जिंदगी दवा भी। दिल तोड़ना ही ना जाने, जाने यहे दिल जोड़ना भी। ऋषिकपूर जी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ।''

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच