इंडियास बेस्ट डांसर 2 का प्रोमो रिलीज, मलाइका अरोरा को प्रपोज करते हुए दिखा कंटेस्टेंट
By वैशाली कुमारी | Updated: October 30, 2021 18:33 IST2021-10-30T18:29:08+5:302021-10-30T18:33:06+5:30
इंडियास बेस्ट डांसर 2 की शुरुआत हो गई है। इन दिनों ऑडिशन चल रहे हैं एक बार फिर शो में पहले की तरह मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा
इंडियास बेस्ट डांसर 2 की शुरुआत हो गई है। इन दिनों ऑडिशन चल रहे हैं एक बार फिर शो में पहले की तरह मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। अभी तक कई सारे कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस देखकर जज काफी इंप्रेस हुए हैं तो वहीं कुछ के आर्ट को देखकर उन्हें खूब हंसी भी आई है। इस रियलिटी शो में उन्हें बेली डांस से लेकर हिप हॉप तक देखने को मिल रहा है।
दरअसल सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो एक प्रोमो है इसमें कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को दिखाया गया है। उसमें गीता कपूर यह कहती भी नजर आ रहीं हैं कि इस साल का इंडियाज बेस्ट डांसर एकदम मस्त और कड़क होने जा रहा है।
वहीं इस रियालिटी शो का दूसरा प्रोमो भी देखा गया है। इसमें ऑडिशन देने आए कंटेस्टेंट रक्तिम ठाकुरिया मलाइका अरोरा का हाथ पकड़ता है और उन्हें प्रपोज कर देता है। रक्तिम कहता है कि आई लव यू दीदी। मलाइका कंटेस्टेंट की बात सुनकर एकदम हैरान हो जाती है। वही शो के होस्ट मनीष पॉल ने कहा यह तो रक्षाबंधन से बाहर ही नहीं निकल पा रहा है।
इस शो के मेगा ऑडिशन से सोनी ने अपने ऑफिशल पेज पर एक और वीडियो साझा किया है इसे देखकर इंडियाज बेस्ट डांसर टू के जज और होस्ट मनीष पॉल हैरान हो गए मनीष ने कहा कि वह कई सारे शो को होस्ट कर चुके हैं लेकिन यहां उन्हें कमाल का टैलेंट देखने को मिल रहा है।