भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019: 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होगा आयोजित, लगभग 10 हजार फिल्म प्रेमी लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: October 6, 2019 11:38 IST2019-10-06T11:38:31+5:302019-10-06T11:38:31+5:30

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यह घोषणा की। महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानीय भारतीय भाषाओं की 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा लगभग 50 साल पहले विभिन्न भाषाओं में बनीं 12 फिल्में भी पर्दे पर दिखाई देंगी।

Indian International Film Festival 2019 to be held in goa from november: prakash javadekar | भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019: 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होगा आयोजित, लगभग 10 हजार फिल्म प्रेमी लेंगे हिस्सा

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019: 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होगा आयोजित, लगभग 10 हजार फिल्म प्रेमी लेंगे हिस्सा

Highlightsअमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के सम्मान देने के साथ ही उनकी 7-8 फिल्में भी दिखाई जाएंगी।कार्यक्रम में विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यह घोषणा की।

जावड़ेकर ने कहा कि रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानीय भारतीय भाषाओं की 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा लगभग 50 साल पहले विभिन्न भाषाओं में बनीं 12 फिल्में भी पर्दे पर दिखाई देंगी।

जावड़ेकर ने कहा कि विभिन्न फिल्म स्टार और लगभग 10 हजार फिल्म प्रेमी इस महोत्सव में भाग लेंगे। जावड़ेकर ने पत्रकारों को बताया कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के सम्मान देने के साथ ही उनकी 7-8 फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

Web Title: Indian International Film Festival 2019 to be held in goa from november: prakash javadekar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे