लाइव न्यूज़ :

गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रोड्यूसर सुनील बोहरा पर फर्जीवाड़े का आरोप, दर्ज हुआ एफआईआर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 22, 2018 01:26 IST

पुलिस के मुताबिक प्रोड्यूसर राहुल मित्रा की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि ये मामला 2012 में आई फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' से जुड़ा है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त: कई बड़ी और हिट फिल्में प्रोड्यूस सुनील बोहरा के खिलाफ फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। बता दें कि अपकमिंग फिल्म 'दा एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे पर जीएसटी धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने आपराधिक कृत्य और धोखाधड़ी को लेकर फिल्म प्रोड्यूसर सुनील बोहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक प्रोड्यूसर राहुल मित्रा की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि ये मामला 2012 में आई फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' से जुड़ा है। इस दौरान सुनील का प्रोड्यूसर राहुल मित्रा और डायरेक्टर तिमांग्शु धुलिया के बीच फिल्म को रिलीज और ड्रिस्ट्रीब्यूट करने का समझौता हुआ था। लेकिन सुनील बोहरा यूटीवी के पास चल गए थे, जहां उन्होंने तीन करोड़ रुपये की रिफंडेबल एंडवास डील साइन कर ली थी। वहीं फिल्म काफी हिट हुई और सुनील को फिल्म के डिजिटल और म्यूजिक बेचने के साथ-साथ इसका बड़ा फायदा हुआ।  

इसके बाद सुनील बोहरा ने फिल्म के म्यूजिक और डिजिटल राईटस को भी बेच दिया। बोहरा ने प्लानिंग के बाद शेमारू कंपनी से बात की और यह दावा किया कि उनके पास फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' के डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार है। जहां उन्हें म्यूजिक और डिजिटल राईटस को बेचना था, जिसका अधिकार उनके पास था ही नहीं और जब राहुल मित्रा के वकीलों ने बोहरा के बारे में शेमारू कंपनी को बताया तो कंपनी ने भी बोहरा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था।

राहुल मित्रा ने वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन (WIFPA) के पास एक शिकायत दर्ज कराई। जहां कुछ सालों तक मामला चला, जिसके बाद फैसला आया कि बोहरा को राहुल को दो करोड़ रुपए देने होंगे। इसके बाद मामले को लेकर राहुल मित्रा ने अब दिल्ली में सुनील बोहरा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।  गौरतलब है कि हाल ही में सुनील भारतीय फिल्म और टीवी निदेशक संघ की कार्यकारी समिति के लिए चुने गए थे। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!