Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इन भारतीय सितारों ने शांति के लिए की प्रार्थना, देखें पोस्ट्स
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 25, 2022 15:21 IST2022-02-25T15:16:10+5:302022-02-25T15:21:48+5:30
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है, जिसपर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। इसी क्रम में कई भारतीय सितारें ऐसे हैं जो रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आए।

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इन भारतीय सितारों ने शांति के लिए की प्रार्थना, देखें पोस्ट्स
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें दोनों देश के बीच जारी युद्ध पर टिकी हुई हैं। इसी क्रम में कई भारतीय सितारें ऐसे हैं जो रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आए। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी शामिल है। बता दें कि प्रियंका ने सोशल मीडिया पर रूस-यूक्रेन को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन भी लिखा है।
Thoughts with Ukraine 🇺🇦.. may better sense prevail and peace be restored as soon as possible.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) February 25, 2022
प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "यूक्रेन में जो स्थिति सामने आ रही है वह भयानक है। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए भय में जी रहे हैं। साथ ही तुरंत आने वाले भविष्य की अनिश्चितता को नेविगेट करने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा। इस युद्ध क्षेत्र में बेगुनाह जिंदगियां रह रही हैं। वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। यूक्रेन के लोगों की सहायता करने के तरीके के बारे में मेरे बायो लिंक पर अधिक जानकारी यहां दी गई है।"
वहीं, फरहान अख्तर ने भी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर काफी चिंतित हैं। ऐसे में एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यूक्रेन के साथ विचार, बेहतर भावना प्रबल हो और शांति जल्द से जल्द बहाल हो।" यही नहीं, सामंथा रुथ प्रभु ने भी रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच शांति के लिए प्रार्थना की। एक्ट्रेस भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखती हैं, "अगर आप इसे पढ़ रहे हैं, तो दुनिया में शांति की प्रार्थना करें। वह शांति सभी दिलों और सभी घरों को भर देती है। हर कोई शांति और खुशी से जीने का हकदार है।" साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

