बड़े भाई तैमूर अली खान को कॉपी करती हैं इनाया नौमी खेमू, देखिए दोनों की क्यूट तस्वीर
By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2020 17:18 IST2020-07-19T17:18:46+5:302020-07-19T17:18:46+5:30
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दोनों बैटमैन बने हुए हैं।

इनाया और तैमूर बिताया क्वालिटी टाइम (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
आजकल स्टार किड्स की फैन फॉलोइंग किसी भी सेलेब्रिटी से कम नहीं। अब चाहे वो तैमूर अली खान हों या फिर शाहरुख खान के नन्हें शहजादे अबराम खान, इन स्टार किड्स की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। स्टार किड्स की फैन फॉलोइंग तो इतनी जबरदस्त है कि इनके नाम के फैन पेज भी सोशल मीडिया पर बने हुए हैं। वहीं, अब तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया नौमी खेमू को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
शेयर की तैमूर और इनाया की तस्वीर
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर और इनाया की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों को पहचाना बेहद मुश्किल है क्योंकि तैमूर और इनाया ने बैटमैन की ड्रेस पहन रखी है और अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा है। सबसे खास बात तो ये है कि इनाया अपने बड़े भाई तैमूर को कॉपी करना पसंद करती हैं। वहीं, फैंस के बीच दोनों की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
क्वालिटी टाइम बिताते हैं तैमूर और इनाया
मालूम हो, ये तस्वीर एक छोटे से गेट-टूगेदर की है, जोकि हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर रखा गया था। इसमें घर के सदस्य शामिल हुए थे। सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अलावा इब्राहिम, सोहा और कुणाल खेमू को सैफ और करीना के घर पर स्पॉट किया गया था। बता दें, सभी आसपास ही रहते हैं। वहीं, इनाया और तैमूर को लेकर सोहा ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि दोनों ही बैटमैन बनना चाहते थे, कोई भी रोबिन नहीं बनना चाहता था।
तैमूर को कॉपी करती हैं इनाया
सोहा ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि तैमूर (Taimur Ali Khan) और इनाया (Inaaya Naumi Kemmu) एकसाथ समय बिताएं ताकि वो अपने उम्र के बच्चों के साथ घुल-मिल सकें। चूंकि अभी वो स्कूल नहीं जा पा रहे है, इसलिए दोनों एक-दूसरे के साथ ही अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। सोहा ने ये भी बताया कि इनाया तैमूर को कॉपी करती हैं। यही नहीं, वो जो और जैसे करता है इनाया भी वैसा ही जल्दी करने की कोशिश करती है।