लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने के मामले में बोले CISF अधिकारी, ये हमारी ड्यूटी है और हम इसे निभाते रहेंगे

By वैशाली कुमारी | Updated: August 27, 2021 13:55 IST

CISF के ही एक अधिकारी ने कहा है कि सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना और चेक करना हमारे रूटीन चेकअप की प्रकिया थी। यह मुंबई ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी एयरपोर्ट पर लागू होती है।

Open in App
ठळक मुद्देCISF अधिकारी सलमान को रोकने के लिए नहीं दिया गया है किसी तरह का पुरस्कारCISF अधिकारी का कहना है कि कोई आम नागरिक हो, या सेलीब्रिटी जाँच सबको करानी होगी

फिल्म अभिनेता सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने का वीडियो तो अब तक आप देख ही चुके होंगे। यह वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। इसके बाद खबर आई थी कि सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ अधिकारी का फोन प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण जब्त हो गया है। लेकिन अब खबर ये है कि, सीआईएसएफ के ही एक अधिकारी ने कहा है कि सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना और चेक करना हमारे रूटीन चेकअप की प्रकिया थी। यह मुंबई ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी एयरपोर्ट पर लागू होती है।

 कोई आम नागरिक हो, या सेलीब्रिटी जाँच सबको करानी होगी: 

CISF अधिकारी का कहना है कि चाहे वह कोई आम नागरिक हो या कोई भी सेलीब्रिटी हो, एयरपोर्ट के भीतर जाने के लिए डॉक्यूमेंट्स की जांच सबको करानी होती है। दरअसल, सलमान को रोकने का वीडियो जारी होने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान खान को रोकने वाले एएसआई को नियमों का पालन ना करनें के कारण निलम्बित किया गया था, जबकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, उनको पुरस्कार दिया गया था। 

CISF अधिकारी सलमान को रोकने के लिए नहीं दिया गया है किसी तरह का पुरस्कार: 

CISF के अधिकारी अनिल पाण्डेय ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए कहा कि, जिस सीआईएसएफ जवान ने सलमान को रोका था उनका नाम सोमनाथ मोहंती है। उन्हें पहले किसी अन्य कार्य की वजह से सीआईएसएफ की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है। अधिकारी ने इस बात से साफ इनकार किया कि सीआईएसएफ जवान को सलमान को रोकने के लिए पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट्स की जांच की प्रक्रिया एक रुटीन काम है। आम आदमी से लेकर सिलेब्रिटी तक सबको यह जांच करवानी होती है।

CISF ने ट्वीट करते हुए दी पूरे मामले की जानकारी: 

अधिकारी ने कहा कि किसी ने वीडियो वायरल करके यह अफवाह फैलाई थी कि सीआईएसएफ ने सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने के लिए जवान को अवॉर्ड दिया है। इसलिए हमें इस पूरे मामले में ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी। अधिकारी ने कहा कि एएसआई ने एयरपोर्ट के सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से अपना काम किया और सलमान खान को जांच के लिए रोका।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच