लाइव न्यूज़ :

मैं तब मानसिक बीमारी से गुजरी जब मुझे इसकी आशंका भी नहीं थी: दीपिका पादुकोण

By भाषा | Updated: January 22, 2020 00:12 IST

भारत में प्रत्येक 10 लाख पर सिर्फ तीन मनोचिकित्सक हैं। क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित पादुकोण 2014 में क्लीनिकल डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए लिव, लव, लाफ फाउंडेशन की स्थापना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अवसाद और मानसिक समस्याओं के मुद्दे पर कहा कि उन्हें इस समस्या का तब सामना करना पड़ा था जब वह पेशेवर रूप से काफी अच्छा कर रही थीं और एक अच्छे रिश्ते में भी थी, इस बीमारी की बिल्कुल भी आशंका तक नहीं थी। विश्व आर्थिक मंच 2020 में अदाकारा ने कहा कि लोग उनसे पूछते थे कि वह कैसी हैं और वह इसका झूठा जवाब ‘अच्छी हूं’ लंबे समय तक देती रहीं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अवसाद और मानसिक समस्याओं के मुद्दे पर कहा कि उन्हें इस समस्या का तब सामना करना पड़ा था जब वह पेशेवर रूप से काफी अच्छा कर रही थीं और एक अच्छे रिश्ते में भी थी, इस बीमारी की बिल्कुल भी आशंका तक नहीं थी।

विश्व आर्थिक मंच 2020 में अदाकारा ने कहा कि लोग उनसे पूछते थे कि वह कैसी हैं और वह इसका झूठा जवाब ‘अच्छी हूं’ लंबे समय तक देती रहीं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस ने कहा कि मानसिक बीमारी का सामना कर रहे लोगों को न केवल सामाजिक उपहास का सामना करना पड़ता है बल्कि वह भेदभाव का भी सामना करते हैं। इसके अलावा इस समस्या से गुजर रहे लोगों के इलाज के लिए भी अच्छी व्यवस्था नहीं है।

भारत में प्रत्येक 10 लाख पर सिर्फ तीन मनोचिकित्सक हैं। क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित पादुकोण 2014 में क्लीनिकल डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए लिव, लव, लाफ फाउंडेशन की स्थापना की थी। इस दौरान दीपिका ने अवसाद का शिकार होने से लेकर उससे उबरने की कहानी भी बयां की। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच