लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में तीनों खानों की फिल्मों से बड़ी ओपनिंग चाहती हूं-विद्या बालन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2020 08:29 IST

विद्या बालन ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि मुझे उनसे (पुरुष कलाकार) भी बड़ी ओपनिंग मिलनी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देविद्या बालन जल्द ही फिल्म 'शकुंतला देवी' में नजर आएंगी.मेरा मानना है कि हिंदी सिनेमा में अभी दिलचस्प दौर चल रहा है-विद्या बालन

अपनी अभिनय प्रतिभा बलबूते पर टीवी सीरियल 'हम पांच' से लेकर फिल्म 'मिशन मंगल' तक का सफर कामयाबी से तय करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस विद्या बालन की एक ख्वाहिश है. वह चाहती हैं कि उनकी फिल्म को इतनी बड़ी ओपनिंग मिले, जितनी कि मेल एक्टर्स, खासतौर पर तीनों खान यानी कि सलमान, शाहरुख और आमिर खान की फिल्म को भी नहीं मिलती.

विद्या का कहना है कि बॉलीवुड में चल रहा दौर काफी मजेदार है, खास कर जिस तरह अभिनेत्रियों को पर्दे पर पेश किया जा रहा है वह देखना मजेदार है. अपने हालिया इंटरव्यू में विद्या ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि मुझे उनसे (पुरुष कलाकार) भी बड़ी ओपनिंग मिलनी चाहिए. मैं लालची हूं. मेरा मानना है कि हिंदी सिनेमा में अभी दिलचस्प दौर चल रहा है. इस दशक को लेकर मैं काफी आशान्वित हूं. 41 वर्षीय एक महिला कलाकार होने के नाते, मुझे जिस तरह की फिल्में मिल रही हैं, उसे लेकर चकित हूं.

विद्या ने अपनी कुछ फिल्मों का नाम लिया, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जैसे 'द डर्टी पिक्चर', 'कहानी', 'तुम्हारी सुलु', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'पा'. विद्या जल्द ही फिल्म 'शकुंतला देवी' में नजर आएंगी. अनु मेनन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मई में रिलीज होगी. इसमें विद्या शकुंतला देवी का किरदार निभा रही हैं, जो एक मशहूर मैथमैटिशियन हैं.

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच