लाइव न्यूज़ :

मैंने अपनी मेहनत से अच्छा लुक नहीं होने की भरपाई की: अनिल कपूर

By भाषा | Updated: February 2, 2020 17:11 IST

अनिल कपूर के खाते में “तेजाब”, “मि इंडिया”, “बेटा”, “जुदाई”, “1942: अ लव स्टोरी”, “विरासत” और “ताल” जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल होती गईं

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें करियर की शुरूआत में ही यह पता चल गया था कि दूसरों की तरह उन्हें उनके लुक के लिए फिल्मों में काम नहीं मिलेगा वह कहते हैं कि आज लोग उनके लुक और फुर्ती की तारीफ करते नहीं थकते

अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें करियर की शुरूआत में ही यह पता चल गया था कि दूसरों की तरह उन्हें उनके लुक के लिए फिल्मों में काम नहीं मिलेगा इसलिए उन्होंने अपनी कला पर मेहनत करने का निर्णय लिया। कपूर ने 80 के दशक में अपने करियर की शुरूआत की थी। वह कहते हैं कि आज लोग उनके लुक और फुर्ती की तारीफ करते नहीं थकते लेकिन पहले ऐसा बिल्कुल नहीं था।

कपूर ने पीटीआई भाषा से एक साक्षात्कार में कहा, “ करियर की शुरूआत में लोग मुझे कहते थे कि “तुम्हें ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है।” लेकिन मुझे मजा आता था इसलिए मैंने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया कि लोग क्या कहते हैं। कहीं ना कहीं मुझे लगता था कि भगवान ने मुझे बहुत अच्छा चेहरा, शरीर या व्यक्तित्व नहीं दिया है इस्लिए मुझे मेहनत करके ही काम मिलेगा।”

समय के साथ अनिल कपूर के खाते में “तेजाब”, “मि इंडिया”, “बेटा”, “जुदाई”, “1942: अ लव स्टोरी”, “विरासत” और “ताल” जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल होती गईं। उन्होंने 2000 के बाद से “नायक”, “वेलकम”,“रेस”, “स्लमडॉग मिलेनियर” और “दिल धड़कने दो” जैसी विशिष्ट फिल्में भी दीं।

अब वह अपनी अगली फिल्म “मलंग” में दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू के साथ नजर आने वाले हैं। “मलंग” सात फरवरी को सिनामाघरों में आएगी।

टॅग्स :अनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस