लाइव न्यूज़ :

कंगना के समर्थन में उतरे अभिनेता विक्रम गोखले, कहा- बयान से सहमत हूं, हमें आजादी दी गई थी

By अनिल शर्मा | Updated: November 15, 2021 10:05 IST

गोखले ने रविवार को पुणे में एक समारोह में बोलते हुए कहा, मैं रनौत के बयान से सहमत हूं। हमें आजादी दी गई। जब स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई (ब्रिटिश राज के दौरान) तो बहुत से लोग मूकदर्शक बने रहे

Open in App
ठळक मुद्देगोखले ने कहा, मैं रनौत के बयान से सहमत हूं। हमें आजादी दी गईजब स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गईतो बहुत से लोग मूकदर्शक बने रहेः गोखले

मुंबईः कंगना रनौत के आजादीवाले बयान को लेकर एक तरफ जहां हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ मशहूर मराठी अभिनेता विक्रम गोखले ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमें आजादी दी गई थी। गोखले ने इसके साथ ही ये भी कहा कि भारत को कभी भी "हरा" नहीं होना चाहिए और इसे "भगवा" बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। 

गोखले की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया और कांग्रेस ने उनकी टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा, भारत हमेशा विविध रहेगा और एक रंग का नहीं हो सकता। अपने बयान में गोखले ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आजादीवाले बयान को सही ठहराया। अभिनेत्री ने कहा था कि 1947 की आजादी भीख में मिली थी असली आजादी 2014 में मिली।

गोखले ने रविवार को पुणे में एक समारोह में बोलते हुए कहा, "मैं रनौत के बयान से सहमत हूं। हमें आजादी दी गई। जब स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई (ब्रिटिश राज के दौरान) तो बहुत से लोग मूकदर्शक बने रहे। मूकदर्शक बने इन दर्शकों में कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। उन्होंने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे। गोखले ने कहा, भाजपा सहित हर राजनीतिक दल विवादों से लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।

त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा और अमरावती और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में जहां पथराव की घटनाएं हुई थीं, वहां इसकी गूंज के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि सांप्रदायिक दंगे वोट बैंक की राजनीति का परिणाम हैं। उन्होंने दावा किया, हर राजनीतिक दल इसे (वोट बैंक की राजनीति) खेलता है। महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए गोखले ने कहा कि पूर्व सहयोगी शिवसेना और भाजपा को देश की बेहतरी के लिए फिर से एक साथ आना चाहिए।

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच